Maruti की नहीं अब Toyota की हो जाएगी Vitara Brezza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी की कार विटारा ब्रेजा भारत की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। जिसने हाल ही में Mahindra XUV300, Tata Nexon और Ford Ecosport को पीछे छोड़ते हुए चार लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं खास बात यह है कि विटारा ब्रेजा ने यह उपलब्धि मात्र तीन साल में हासिल की है।
फिलहाल, कार की लोकप्रियता को देखते हुए टोयोटा इसे अपने बैज के साथ लॉन्च करेगी। जिसे कंपनी पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ लॉन्च करेगी। टोयोटा अपनी इस कार को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में बाजार में पेश कर सकती है। टोयोटा बैज वाली ब्रेजा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। एक नजर टोयोटा के कुछ खास फीचर्स पर
नई ब्रेजा में नई फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और हैडलैंप्स लगाए गए हैं। वहीं पीछे की तरफ नए बंपर के साथ टोयोटा की टेल लाइट्स और क्रोम टच दिया गया है। वहीं इंटीरियर में नई कलर स्कीम के साथ अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल लगाया गया है। इसके अलावा बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।
ब्रेजा के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें वहीं फीचर होंगे, जो वर्तमान ब्रेजा में आ रहे हैं। ब्रेजा को 4 स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग मिल चुकी है। वहीं ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन जहां 104 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं डीजल इंजन 95 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों ही इंजनों को मारुति ने डेवलेप किया है। शुरू में ये बीएस4 होंगें, लेकिन बाद में बीएस-6 मानक वाले होंगे।
इस एग्रीमेंट के तहत पहली कार टोयोटा बलेनो होगी, जिसके बाद विटारा ब्रेजा और आखिर में मारूति कोरोला को लॉन्च किया जाना है। वहीं मारुति विटारा ब्रेजा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी वजह है कि टोयोटा अगर ब्रेजा में कोई बड़ा बदलाव करती तो ब्रेजा की कीमतों में इजाफा करना पड़ता। वहीं टोयोटा चाहती है कि ब्रेजा की कीमतें मारुति की विटारा ब्रेजा के बराबर ही रहें।