फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota Rise compact SUV to debut next month all you neeed to know

Toyota की सबसे सस्ती SUV अगले महीने होगी लॉन्च ! Hyundai Venue को मिलेगी चुनौती

Wed, 16 Oct 2019 06:42 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 16 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Toyota Rise compact SUV to debut next month all you neeed to know
सांकेतिक फोटो - फोटो : quatrorodas

Glanza हैचबैक के बाद अब Toyota अगले महीने भारत में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। लगभग हर कार कंपनी अब इस सेगमेंट में अपनी मजबूती दर्ज कराने में लगी है। ऐसे में टोयोटा अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Rise के दम पर नई पारी खेलने की तैयारी कर चुकी है।  

विज्ञापन

हम साथ-साथ हैं  

Toyota Rise compact SUV to debut next month all you neeed to know
सांकेतिक फोटो - फोटो : quatrorodas

आपको बता दें कि Toyota और Maruti Suzuki के ज्वाइंट वेंचर के तौर पर Glanza हैचबैक को पेश किया था। जोकि बलेनो की बहन ही है, हांलाकि Glanza की बिक्री काफी कम है, लेकिन फिर भी लोग धीरे-धीरे इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। खैर Toyota की नई SUV को कंपनी अपने बजट ब्रांड के तहत लॉन्च कर सकती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा इंजन 

बात इंजन की करें तो नई Toyota Rise में 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन परफॉरमेंस के साथ-साथ बेहतर माइलेज का भी भरोसा देगा। नई Rise में 4X2 और 4X4 का ऑप्शन भी मिलेगा। माना जा रहा है कि toyota पहले इसे जापानी बाजार में पेश करेगी उसके बाद अन्य बाजारों में भी इसे उतारा जाएगा।

विज्ञापन

Hyundai Venue से आमना-सामना

नई Toyota Rise का सीधा मुकाबला Hyundai Venue से होगा। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इस समय नई Venue को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा महिंद्रा की XUV300 भी इस रेस में है, ऐसे में नई Rise के लिए यह राह उतनी आसन नहीं होगी। लेकिन अगर गाड़ी में दम रहा और कीमत कमाल की रखी जाए तो उम्मीद है यह गाड़ी भी भारत में अपने पैर आसानी से जमा पायेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed