फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota ready for launch Innova Crysta Touring Sport

लॉन्च होने को है इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट, सामने आई तस्वीरें

Sat, 01 Apr 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 01 Apr 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Toyota ready for launch Innova Crysta Touring Sport
toyota - फोटो : autocarindia

टोयोटा अपनी नई नवेली टूरिंग स्पोर्ट इनोवा क्रिस्टा को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। वेंचरर के नाम से ऐसी ही एक गाड़ी इंडोनिशयाई बाजार में पहले से ही बिक रही है। टोयोटा इनोवा की इस नई कार की कुछ तस्वीरें स्पाई कैमरे में कैद हुई। 

विज्ञापन


कंपनी ने इनोवा को पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया है। जिसके लिए कार के बंपर और व्हील ऑर्चस को काला रंग दिया गया है। टोयोटा ने कार को दो नए एक्सटीरियर रंग 'रेड वाइन' और 'सुपर व्हाइट' जोड़ा है। कंपनी ने कार में 16 इंच का ब्लैक एलॉय व्हील लगाया है जो इस नई कारों को और भी बेहतरीन लुक प्रदान करता है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा के 17 इंच वाले एलॉय व्हील की शिकायतों के बाद यह बदलाव किया है। कार के इनटीरियर में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है, इसमें इनोवा क्रिस्टा टोयोटा के टॉप वेरिएंट जेडएक्स का इंटीरियर मौजूद है। हालांकि नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट में 6 सीटें ही दी गई हैं। कार के फ्लोर को भी नया डिजाइन मैट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में नहीं किया कोई बदलाव

Toyota ready for launch Innova Crysta Touring Sport
toyota - फोटो : autocarindia

टूरिंग स्पोर्ट में इनोवा का वहीं पुराना इंजन दिया गया है, लेकिन अभी ये बात साफ नहीं है कि कार एक ही इंजन के वेरिएंट में होगी या कंपनी इस अन्य वेरिएंटों में भी उपलब्ध होगा। टोयोटा टूरिंग स्पोर्ट में ऑटोमेटिक और मैन्यूअल दोनों ही गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है। 

टोयोटा ने दुसरी पीढ़ी की इनोवा को मई 2016 में भारत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से ही यह कार अधिक कीमत होने के बाद अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed