फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   total vehicle retail for January 2024 grew by last year according to fada report, know full details

Auto Sale In January: जनवरी में ऑटोमोबाइल बिक्री में 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Tue, 13 Feb 2024 11:07 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Feb 2024 11:07 AM IST
सार

जनवरी महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
total vehicle retail for January 2024 grew by last year according to fada report, know full details
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक जनवरी 2024 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जनवरी महीने में कुल वाहनों की बिक्री में मंथ ऑन मंथ बेसिस पर करीब सात फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी करीब 15 फीसदी से की बढ़ोतरी हुई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी महीने में कुल 2127653 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 के दौरान देशभर में कुल 1849691 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2024 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 393250 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जनवरी 2023 के दौरान यह संख्या 347086 थी। वहीं दिसंबर 2023 में यह संख्या 293005 यूनिट्स थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जनवरी 2024 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1458849 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 97675 यूनिट्स का रहा। जनवरी 2024 में 88671 यूनिट्स ट्रैक्टर और 89208 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

कैसी रही बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में मंथली बेसिस पर करीब 34.21 फीसदी की ग्रोथ रही। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 13.30 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री में मंथली बेसिस पर करीब 0.63 फीसदी की ग्रोथ रही, जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पिछले साल के मुकाबले बीते महीने में 14.96 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। तिपहिया वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 36.94 फीसदी और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब 0.11 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed