फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   top 10 best selling two wheelers in india best selling two wheeler in india 2021 top selling two wheeler in india 2021

टॉप 10 दोपहिया वाहन: Splendor से लेकर Platina तक... देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स

Wed, 21 Apr 2021 12:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 12:12 PM IST
सार

भारतीय वाहन बाजार में टू-व्हीलर्स की मांग हमेशा रहती है। लेकिन कोरोना काल में इसमें कमी आई। यहां आपको बता रहे हैं वित्त वर्ष 2020-21 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में। 

विज्ञापन
top 10 best selling two wheelers in india best selling two wheeler in india 2021 top selling two wheeler in india 2021
Top Selling Two Wheelers - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Top 10 Selling Two Wheelers : भारतीय वाहन बाजार में टू-व्हीलर्स की मांग हमेशा रहती है। लेकिन कोरोना काल में दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमी देखी गई। पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी होने के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प की वाहनों की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। वहीं जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की मोटरसाइकिलें और स्कूटर्स हीरो मोटोकॉर्प को तगड़ा कॉम्पीटिशन देते हैं। हालांकि हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 20-21 में 7 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की है। यहां आपको बता रहे हैं वित्त वर्ष 2020-21 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में। 
विज्ञापन

top 10 best selling two wheelers in india best selling two wheeler in india 2021 top selling two wheeler in india 2021
Hero Splendor iSmart FI - फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प की 4 मोटरसाइकिलें इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। होंडा के भी दो टू-व्हीलर इस सूची में शामिल हैं। पिछले वित्त वर्ष में देश के टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची में बजाज ऑटो शामिल है। बजाज के दो बाइक इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीवीएस की सबसे सस्ती मोपेड XL100 भी अक्सर इस सूची में शुमार रहती है। कुल मिलाकर टीवीएस के भी दो वाहन इस सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

top 10 best selling two wheelers in india best selling two wheeler in india 2021 top selling two wheeler in india 2021
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
वित्त वर्ष 2020 और वित्त वर्ष 2021 में हुई बिक्री के आधार पर टॉप 10 दोपहिया वाहन।
 
टॉप 10 दोपहिया वाहन (बिक्री में अंतर) वित्त वर्ष 2021 की बिक्री वित्त वर्ष 2020 की बिक्री
1.Hero Splendor (-7%) 24,60,248 26,32,800
2. Honda Activa (-25%) 19,39,640 25,91,059
3. Hero HF Deluxe (-19%) 16,61,272 20,50,974
4. Honda CB Shine (4%) 9,88,201 9,48,384
5. Bajaj Pulsar (11%) 9,45,978 8,56,026
6. TVS XL100 (-3%) 6,17,247 6,36,812
7. TVS Jupiter (-9%) 5,40,466 5,95,467
8. Hero Passion (-3%) 4,87,455 5,02,264
9. Hero Glamour (-23%) 4,62,912 6,02,623
10. Bajaj Platina (-23%) 4,51,685 5,78,237


 
विज्ञापन

अप्रैल 2020 और मार्च 2021 के बीच, बिक्री के आंकड़ों के लिहाज से हीरो स्पलेंडर बाइक सबसे टॉप पर रही। इसके बाद होंडा एक्टिवा दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान कंपनी ने 19,39,640 यूनि़ट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के 25,91,059 यूनिट्स के मुकाबले 25 फीसदी कम है। होंडा सीबी शाइन और बजाज पल्सर को छोड़कर, अन्य सभी मॉडलों ने टॉप 10 की सूची में आए सभी दोपहिया वाहनों ने नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की है। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष के शुरुआती आधे हिस्से में बिक्री खासी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed