फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   To compete Maruti And Hyundai Volkswagen To Launch Affordable Cars In India

मारुति और हुंडई को टक्कर देने सस्ती कार लाने जा रही Volkswagen

Mon, 25 Dec 2017 02:48 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
To compete Maruti And Hyundai Volkswagen To Launch Affordable Cars In India
Volkswagen Affordable Cars
जर्मनी की ऑटोमेकर कंपनी फॉक्सवैगन एक दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय बाजार में मौजूद है। हालांकि वह दुनिया के सबसे तेज उभरते बाजारों में से एक भारत में अपनी पकड़ बनाने में असफल रही है। अब कंपनी ने अपनी योजना में बदलाव करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: फॉक्सवैगन की इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स जान दंग रह जाएंगे आप
विज्ञापन


इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्सवैगन अपने नए प्रोडक्ट के लिए भारत में 7600 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इस पैसे से कंपनी पुणे स्थित अपनी फैसिलिटी में मैन्युफैक्चरिंग लाइन स्थापित करेगी। इसके अलावा कंपनी एक इंजीनियरिंग सेंटर विकसित करेगी और भारतीय बाजार के लिए नए प्रोडक्ट बनाएगी। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने मारुति सुजुकी और हुंडई को टक्कर देने के लिए किफायती कार लॉन्च करने का भी फैसला किया है। नए मॉडल्स MQB-A0 प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाएंगे और कीमत कम से कम रखने के लिए इसे स्थानीय तौर पर विकसित किया जाएगा। किफायती कार लाने के लिए स्कोडा और फॉक्सवैगन मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed