अक्सर आप कहीं जा रहें होते हैं और बीच रास्ते ही आपकी कार रूक जाती है और आपको पता भी नहीं की आखिर ऐसा क्यो हुआ तो ऐसे में इसका एक कारण इंजन का सीज होना हो सकता है। इंजन का सीज होना मतलब उसका लॉक हो जाना या उसमें मूवमेंट बंद हो जाना,कार में लापरवाही बरतने पर ना सिर्फ पुरानी गाड़ी, बल्कि नई गाड़ियों का इंजन भी सीज हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स हम बताऐंगें जिनकी मदद से आप इंजन को सीज होने से बचा सकते हैं।
कार चलेगी सालों-साल, बस इन बातों को बांध ले गांठ
इंजन सीज होने का सबसे पहला कारण ओवरहीटिंग होता है। हर गाड़ी में तापमान अधिक होने का सिग्नल मिलता है। इसे कभी भी इग्नोर ना करें। ओवरहीटिंग का सिग्नल आते ही कार को कुछ देर के लिए बन्द कर दें। जिससे उसका तापमान कम हो जाएगा।
इंजन सीज होने का दूसरा कारण है टाइमिंग बेल्ट या टाइमिंग चेन का टूट जाना। तो हमेशा टाइमिंग बेल्ट पर नजर बना कर रखे।
अगर आपके इंजन के सिलेंडर में पानी चला गया है तो इससे पिस्टन डैमेज हो सकता है। इससे भी आपका इंजन सीज हो सकता है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब गाड़ी को भरे पानी में चलाया जाए। हमेशा याद रखें बहुत जरुरी हो तभी पानी में चलाने का रिस्क लें।
पेट्रोल
खराब पेट्रोल या डीजल का इस्तेमाल करने से भी इंजन सीज होने का खतरा बना रहता है। इसलिए अच्छे पेट्रोल पंप से ही तेल भराएं।