फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This festive season Bajaj Auto offering discount upto Rs 3000 on its Bajaj Pulsar 125 Neon, Read Offer

Bajaj Pulsar की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल पर मिल रही है 3000 रुपये तक की छूट, पढ़ें ऑफर

Tue, 20 Oct 2020 11:55 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 20 Oct 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
This festive season Bajaj Auto offering discount upto Rs 3000 on its Bajaj Pulsar 125 Neon, Read Offer
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Bajaj Auto

इस त्योहार बजाज अपनी पल्सर सीरीज की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Bajaj Pulsar 125 Neon पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस बाइक की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72 122 है, जो इसके डिस्क CBS वेरिएंट पर 76 922 रुपये तक जाती है। लेकिन अगर आप Pulsar 125 Neon मोटरसाइकिल को इस त्योहारी सीजन खरीदते हैं, तो आपको सीधे 3000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी के मुताबिक आप इस त्योहार मोटरसाइकिल को 68,866 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, बाइक को खरीदने से पहले कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर ऑफर के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। इसके अलावा यह भी ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी लाइनअप की ज्यादातर मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में Pulsar 125 Neon भी शामिल है, जिसकी कीमत को कंपनी ने हाल ही में बढ़ाया है।

विज्ञापन

This festive season Bajaj Auto offering discount upto Rs 3000 on its Bajaj Pulsar 125 Neon, Read Offer
Bajaj Pulsar 125 Neon Offer - फोटो : Bajaj Auto

Bajaj Pulsar 125 Neon: परफॉर्मेंस


Bajaj Pulsar 125 Neon में 124.4 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क बीएस6 DTS-i, इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Bajaj Pulsar 125 Neon का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Bajaj Pulsar 125 Neon: ब्रेकिंग फीचर्स


ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो Bajaj Pulsar 125 Neon के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 170 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
 

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Neon: सस्पेंशन फीचर्स


Bajaj Pulsar 125 Neon के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन गैस शॉक सस्पेंशन दिया है।

Bajaj Pulsar 125 Neon: डायमेंशन


Bajaj Pulsar 125 Neon की लंबाई 2055 मिलीमीटर, चौड़ाई 755 मिलीमीटर और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1320 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed