इस दिवाली महिंद्रा दे रही है सरकारी कर्मचारियों को बंपर ऑफर, ऐसे उठाएं फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा इस दिवाली एक शानदार ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत अगर कोई भी सरकार कर्मचारी महिंद्रा की किसी भी कार को खरीदता है, तो उसे कंपनी की तरफ से अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
दरअसल महिंदा इस त्योहार एक नई स्कीम लेकर आई है, जिसका नाम सरकार 2.0 है। इस ऑफर के तहत केंद्र और राज्य सरकारों के सभी कर्मचारियों को महिंद्रा की किसी भी कार की खरीद पर 11,500 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों को 7.25 फीसदी ब्याज दर पर लोन और 799 रुपये प्रति लाख तक की न्यूनतम ईएमआई जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे।
त्योहारी सीजन में भी नहीं मिला महिंद्रा को भारतीय ग्राहकों का साथ
अक्तूबर महीने में जहां ज्यादातर वाहन कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, त्योहारी सीजन भी महिंद्रा के लिए राहत की खबर लेकर नहीं आ पाया। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 44,359 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, महिंद्रा ने अक्तूबर 2029 में कुल 51,896 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी। हालांकि, पिछले साल की तुलना में भले ही कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अगर पिछले कुछ महीनों से इसकी तुलना करें तो कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि महिंद्रा ने अगस्त 2020 में 30,426 वाहनों और सितंबर 2020 में 34,351 वाहनों की बिक्री की थी।
यूटीलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,317 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 17,785 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,622 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं)की बिक्री हुई। जहां पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त दर्ज की गई।