ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का लगातार विकास हो रहा है। हर साल कई नए वाहनों को बाजार में पेश किया जाता है। पुराने मॉडल्स से सीखकर कंपनियां नए वाहनों में फीचर्स को जोड़ती और अपडेट करती हैं। ऐसा ही एक खास फीचर है टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। आजकल कई कारों में इस फीचर को अपडेट किया जा रहा है और बड़ी टचस्क्रीन वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया जा रहा है। इस खबर में हम ऐसी ही पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनमें बड़े टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
ह्यूंदै आई-20
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से आई-20 हैचबैक में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। एस्टा और उसके ऊपर के वैरिएंट्स में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो ब्लू लिंक, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले की कनेक्टिविटी के साथ मिलता है। इस फीचर के साथ आने वाली आई-20 सबसे सस्ती कारों में से एक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.09 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
एमजी एस्टर
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से भी कम कीमत वाली एस्टर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। इसके सभी वैरिएंट्स में 10.1 इंच का सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले को भी दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 10.32 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
किआ सोनेट
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : kia india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै के अलावा किआ की ओर से सोनेट जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। इसके एचटीएक्स प्लस वैरिएंट और उससे ऊपर की ट्रिम्स में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। इसके साथ किआ कनेक्ट, ओटीए अपडेट्स, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, नैविगेशन को भी दिया जाता है। एचटीएक्स प्लस से नीचे के वैरिएंट्स में आठ इंच की टचस्क्रीन दी जाती है। बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वाली सोनेट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.25 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
ह्यूंदै क्रेटा
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
मिड साइज एसयूवी क्रेटा में भी कंपनी की ओर से बडे टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। हालांकि यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है। इसमें फीचर्स के तौर पर सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरुफ, वेंटिलेटिड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर मिलते हैं। क्रेटा के एसएक्स और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में भी 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान