फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   The Delhi Traffic Police strengthens crackdown against pollution violators, especially those still plying their old vehicles

सख्ती: प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई हुई तेज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रख रही है पैनी नजर

Mon, 15 Nov 2021 04:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 04:58 PM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खासकर उन लोगों के खिलाफ कानून का डंडा चलाया जा रहा है जो अभी भी अपने पुराने वाहनों को चला रहे हैं।

विज्ञापन
The Delhi Traffic Police strengthens crackdown against pollution violators, especially those still plying their old vehicles
Delhi Traffic Police - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खासकर उन लोगों के खिलाफ कानून का डंडा चलाया जा रहा है जो अभी भी अपने पुराने वाहनों को चला रहे हैं। पुलिस ने शहर भर में 170 जगहों पर टीमों को तैनात किया है। क्लैंपडाउन योजना राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की विंटर एक्शन प्लान (शीतकालीन कार्य योजना) का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


शहर में प्रदूषण संकट से निपटने के लिए आपातकालीन उपायों की घोषणा के लिए हाल ही में आयोजित एक बैठक में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यातायात सहित सभी संबंधित विभागों को बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक में कहा, "प्रदूषण को रोकने के लिए हम पहले से ही शीतकालीन कार्य योजना पर काम कर रहे हैं।" 

The Delhi Traffic Police strengthens crackdown against pollution violators, especially those still plying their old vehicles
प्रदूषण जांच केंद्र - फोटो : PTI (File)
विभाग पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को जब्त कर रहा है और वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र के लिए वाहनों की जांच भी कर रहा है। ट्रैफिक सर्किल में 170 चिन्हित स्थानों में से हर सर्किल पर, विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर टीमों को तैनात किया है ताकि इसकी जांच की जा सके कि वाहनों के पास वैध पीयूसी प्रमाण पत्र हैं या नहीं। इनमें से ज्यादातर स्पॉट पेट्रोल पंपों के पास स्थित हैं। जहां वाहनों की आसानी से जांच की जा सकती है और ड्राइवरों को सलाह दी जा सकती है कि यदि उनके पास पीयूसी नहीं है तो वे तुरंत पीयूसी हासिल करें।

इसके अलावा, शहर में 13 प्रदूषण 'हॉटस्पॉट' पर टीमों को तैनात किया गया है ताकि उन क्षेत्रों में प्रदूषण के स्तर की जांच की जा सके और जानकारी को आगे बढ़ाया जा सके ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। 

The Delhi Traffic Police strengthens crackdown against pollution violators, especially those still plying their old vehicles
PUC - फोटो : Amar Ujala
अक्तूबर में, दिल्ली परिवहन विभाग ने उन वाहनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रवर्तन अभियान चलाया, जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में मोटर चालकों को पेट्रोल पंप पर तैनात टीमों को पीयूसी सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा गया था।

यातायात विभाग की टीमों ने इस साल 1 जनवरी से 31 अक्तूबर तक पीयूसी प्रमाण पत्र उल्लंघन के लिए 59,644 चालान और 10 और 15 साल पुराने वाहन चलाने वालों के खिलाफ 1,201 चालान पहले ही काट दिए हैं। टीमों ने 855 वाहन भी जब्त किए जो इसी अवधि के दौरान 10 या 15 साल पुराने थे। 
विज्ञापन

The Delhi Traffic Police strengthens crackdown against pollution violators, especially those still plying their old vehicles
ट्रक - फोटो : PTI
ट्रक जैसे बड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, जो निर्माण सामग्री की बिना ढके ढुलाई करते पाए जाते हैं। बिना ढकी निर्माण सामग्री हवा के साथ मिल जाती है और वायु प्रदूषण का कारण बनती है। इस दौरान कम से कम 873 ऐसे वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा, ऐसे वाहन जिनकी मंजिल दिल्ली नहीं है, उन्हें राज्य की सीमाओं से पेरिफेरल हाईवे की ओर मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed