{"_id":"5fe998a5099b6e1ff56661a3","slug":"tesla-model-3-price-in-indian-rupees-tesla-model-3-top-speed-tesla-cars-launch-in-india-tesla-model-3-range-in-km-tesla-car-in-india-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत आ रही है दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla, नए साल में शुरू होगी बुकिंग, फुल चार्ज में कार चलेगी 500 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत आ रही है दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla, नए साल में शुरू होगी बुकिंग, फुल चार्ज में कार चलेगी 500 किमी
Mon, 28 Dec 2020 02:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) जल्द ही भारत में अपनी कारों की बिक्री शुरू करने वाली है। टेस्ला की भारत में एंट्री की चर्चा पिछले कई वर्षों से चल रही है। यही नहीं इस दिग्गज अमेरिकी कंपनी के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क भी यह बात कई बार कह चुके हैं और इस साल की शुरुआत में भी उन्होंने यह बात दोहराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला नए साल 2021 के जनवरी तक आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार Model 3 (मॉडल 3) की प्री-बुकिंग शुरू करेगी और फिर जून या Q1 2021-2022 के आखिर तक कार की डिलीवरी शुरू कर देगी।
Elon Musk
- फोटो : Twitter (For Reference Only)
नए साल में मिलेगी कार
रिपोर्ट के मुताबिक, "इस मुद्दे की जानकारी रखनेवाले सूत्रों के अनुसार, मार्केट कैप के आधार पर दुनिया की सबसे वैल्यूड ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ने अगले महीने बुकिंग शुरू करने और 2021-22 की पहली तिमाही के आखिर तक डिलीवरी शुरू करने की योजना पर मुहर लगा दिया है।"
बता दें कि इस साल अक्तूबर के महीने में एलन मस्क ने ट्वीट कर जानकादी दी थी कि टेस्ला 2021 में भारतीय बाजार में एंट्री करेगी। टेस्ला ने देश में एक आरएंडडी सेंटर और एक बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी खोलने की भी योजना बनाई है। टेस्ला वर्ष 2016 से ही भारतीय बाजार में अपने उत्पाद बेचना चाह रही थी, जब उसने अपनी मॉडल 3 ईवी की प्री-बुकिंग शुरू की थी। लेकिन फिर इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

- फोटो : For Representation Only
कितनी होगी कार की कीमत
टेस्ला मॉडल 3 पूरी तरह से निर्मित इकाई के रूप में भारत आएगी और यह संभावना है कि कंपनी अपनी कारों की बिक्री डीलरशिप के जरिए नहीं करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि कार की कीमत 55 लाख रुपये हो सकती है।

कार की स्पीड और रेंज
टेस्ला मॉडल 3 कार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 162 किमी प्रति घंटे है। यह कार 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि अभी तक, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tesla की इन दो कारों की बिक्री सबसे ज्यादा
आज, टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान मोटर वाहन कंपनी है। कंपनी की जिन कारों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है उनमें Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और Tesla Model Y (टेस्ला मॉडल वाई) शामिल है। टेस्ला के भारत आने के बाद ईवी कार सेगमेंट में एक क्रांति आ सकती है। बीते कुछ समय के दौरान ईवी कारों की भारतीय बाजार में मांग काफी तेज हुई है। घरेलू कार निर्माता कंपनियां महिंद्रा, टाटा और ह्यूंदै भी बाजार में ईवी कार लॉन्च कर चुकी हैं। ऐसे में टेस्ला की एंट्री के बाद मुकाबला काफी बढ़ने वाला है, जिसके बाद लोगों को शानदार ईवी कार के विकल्प मिलेंगे।