फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCG में पहली बार फिसड्डी साबित हुए स्मिथ, बुमराह ने दूसरी पारी में लेग स्टंप की उड़ाई गिल्ली

Mon, 28 Dec 2020 12:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
AUS v IND Steve Smith failed in melbourne cricket ground Bumrah flies leg stump in second innings
स्टीव स्मिथ - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बार फिर से फेल रहे। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद वे दूसरी पारी में भी मात्र आठ रन ही बना पाए। स्मिथ का यह एमसीजी के मैदान में दोनों पारियों में मिलाकर सबसे कम स्कोर है। 

AUS v IND Steve Smith failed in melbourne cricket ground Bumrah flies leg stump in second innings
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@ICC

एकदिवसीय सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले स्मिथ से सभी को टेस्ट श्रृंखला में भी बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह अभी तक चार पारियों में एक बार भी दोहरे अंक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को अभी तक इस सीरीज में ज्यादा देर तक पिच पर टिकने नहीं दिया है, पहले अश्विन ने उन्हें दो बार जहां अपना शिकार बनाया तो वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई।

AUS v IND Steve Smith failed in melbourne cricket ground Bumrah flies leg stump in second innings
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

हालांकि बुमराह ने उन्हें अलग तरीके से अपनी चाल में फंसाया। पारी के 33वें ओवर में बुमराह ने तेज रफ्तार से स्मिथ के लेग साइड की तरफ गेंद डाली, जिसपर हमेशा की तरह स्मिथ ने लेग ग्लांस करना चाहा लेकिन वह चूक गए और गेंद उनके पैड से टकराते हुए गिल्ली पर जा लगी। हालांकि सभी ने एलबीडब्ल्यू के लिए अपील किया लेकिन कप्तान रहाणे ने गिल्ली को गिरते हुए देख लिया था और उन्होंने बुमराह को इस बारे में जानकारी दी।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
AUS v IND Steve Smith failed in melbourne cricket ground Bumrah flies leg stump in second innings
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
बता दें कि स्मिथ ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में दोनों पारियों में मिलाकर दो रन बनाए थे जबकि मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने सिर्फ आठ रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed