{"_id":"5f2fec618ebc3e3c9d6d5104","slug":"tesla-inc-ceo-elon-musk-is-accused-in-a-lawsuit-of-defaming-a-critic-of-tesla-randeep-hothi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla के सीईओ एलन मस्क पर रणदीप होथी ने किया मानहानि का मुकदमा, ट्विटर पर करते रहे हैं आलोचना","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tesla के सीईओ एलन मस्क पर रणदीप होथी ने किया मानहानि का मुकदमा, ट्विटर पर करते रहे हैं आलोचना
Sun, 09 Aug 2020 06:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:00 PM IST
सार
रणदीप होथी का कहना है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उन पर टेस्ला कर्मचारियों की लगभग हत्या का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उन्हें अन्य अपमानों के बीच एक झूठा और आतंकवादी कहा गया था।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla Inc. (टेस्ला इंक) के सीईओ एलन मस्क पर कंपनी के एक लंबे समय से आलोचक रहे व्यक्ति को बदनाम करने और उसके खिलाफ ऑनलाइन घृणा अभियान चलाने के आरोप में मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
मिशिगन विश्वविद्यालय के छात्र रणदीप होथी जो सोशल मीडिया ट्विटर पर "@skabooshka" के हैंडल से उपस्थित हैं, कहते हैं कि जब मस्क ने उन पर "लगभग" टेस्ला कर्मचारियों की हत्या करने का आरोप लगाया, तो उन्हें "घृणित ट्विटर प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा", जिसमें होथी पर झूठा, हत्यारा, आतंकवादी, और एक विक्षिप्त पागल होने का आरोप लगाया गया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्क ने होथी के खिलाफ अपने आरोप एक वेबसाइट संपादक को ईमेल के जरिए भेजा गया था, जिसने इसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया था। होथी के मुताबिक मस्क के आरोप दो घटनाओं से जुड़े हुए थे, जिससे होथी के अनुसार कोई नुकसान नहीं हुआ।
We have no backlog, are slashing prices, still cannot generate cash flow or profitability, and are slammed with inventory ready for immediate delivery.
— skabooshka (@skabooshka) April 20, 2019
Good luck on raising capital. pic.twitter.com/3mm4BvmSS7
पहली घटना फरवरी 2019 की है, होथी के मुताबिक जब वे फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया में टेस्ला बिक्री केंद्र में रिसर्च करने गए थे, तब वहां उनकी एक सुरक्षा गार्ड से झड़प हुई थी।
दूसरी घटना अप्रैल 2019 में, होथी ने कहा कि वह तब गाड़ी चला रहे थे जब उसने एक टेस्ला टेस्ट कार देखी और उसकी तस्वीरें लीं, जिसे उसने बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया था।
दूसरी घटना अप्रैल 2019 में, होथी ने कहा कि वह तब गाड़ी चला रहे थे जब उसने एक टेस्ला टेस्ट कार देखी और उसकी तस्वीरें लीं, जिसे उसने बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया था।
टेस्ला ने एक निरोधक आदेश की मांग की जिसमें यह दावा किया गया कि होथी ने अपनी कार से सुरक्षा गार्ड को मारा और टेस्ला की टेस्ट कार की ओर खतरनाक तरीके से गया था। होथी ने आरोपों से इनकार किया और जब न्यायाधीश ने विवादित घटनाओं के वीडियो को पेश करने के आदेश दिए तो टेस्ला ने मुकदमा वापस ले लिया।
नई टेस्ला कारों और प्रौद्योगिकियों के वितरण के अपने वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए होथी मस्क के लिए एक कांटा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने इस पूरे मसले पर टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध का जवाब नहीं दिया।
यह मामला होथी बनाम मस्क, RG20069852, अल्मेडा काउंटी सुपीरियर कोर्ट का है।
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने इस पूरे मसले पर टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध का जवाब नहीं दिया।
यह मामला होथी बनाम मस्क, RG20069852, अल्मेडा काउंटी सुपीरियर कोर्ट का है।