फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tesla Cybertruck bags 1.87 lakh orders within five days of unveil

Tesla के इलेक्ट्रिक CyberTruck को खरीदने के लिए मची होड़, पांच दिनों में मिले 1.85 लाख ऑर्डर

Tue, 26 Nov 2019 11:11 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 26 Nov 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Tesla Cybertruck bags 1.87 lakh orders within five days of unveil
Tesla CyberTruck - फोटो : Social Media

Tesla ने 22 नवंबर को इलेक्ट्रिक मिनी CyberTruck लॉन्च किया था, जिसके बाद से अब तक कंपनी को 1.85 लाख ऑर्डर मिल चुके हैं। एक ट्वीट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि कंपनी को ट्रक के लिए अब तक 1.87 लाख ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसमें से 42 फीसदी डुअल, 41 फीसदी ट्रिपल और 17 फीसदी सिंगल मोटर वेरियंट वाले ट्रक के ऑर्डर्स हैं। आइए जानें इनके फीचर्स और कीमत... 

विज्ञापन

400 किमी की रेंज

400 किमी की रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक ट्रक सिंगल मोटर के साथ आएगा। यानि यह ट्रक एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक करीब तीन हजार किलो ग्राम का वजन उठा सकता है। इसके साथ ही यह 6.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

480 किमी की रेंज

480 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक ट्रक करीब 480 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें दो मोटर लगी होंगी, जो फोरव्हील ड्राइव एक्सपीरियंस देंगी। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक भी करीब चार हजार किलोग्राम वजन ढो सकता है। साथ ही, 4.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये तय की गई है।  

विज्ञापन

800 किमी की रेंज 

टेस्ला का 800 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक 5,600 किग्रा का वजन उठा सकता है। इसमें तीन मोटर होंगी, जो इसे फुल चार्जिंग के बाद करीब 800 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में मदद करेंगी। यह ट्रक 2.9 सेकंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ेगा। इसकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये रखी गई है।  

छह लोगों के बैठने की जगह

कंपनी के मुताबिक, इस ट्रक में छह लोग बैठ सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बॉडी अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें 17 इंच का टच स्क्रीन भी दिया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर को बेहद खूबसूरत बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed