{"_id":"5f3e5ea34854917a861353a3","slug":"tesla-co-founder-elon-musk-becomes-world-fourth-richest-person-elon-musk-net-worth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla के मालिक एलन मस्क बने दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स, एक दिन में बढ़ी इतनी कमाई","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tesla के मालिक एलन मस्क बने दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स, एक दिन में बढ़ी इतनी कमाई
Thu, 20 Aug 2020 04:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:59 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में इस साल अब तक 339 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एलन मस्क टेक जगत के सबसे नए अरबपति हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) और स्पेस एक्स के को-फाउंडर एलन मस्क के बढ़ते धन-दौलत में कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं। दुनिया के 10 सबसे ज्यादा अमीरों की सूची में शुमार एलन मस्क की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। टेस्ला के शेयरों में सोमवार को 11 फीसदी की उछाल दर्ज की गई जिससे एलन मस्क की संपत्ति में 7.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वे चौथे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं।
कुछ दिनों पहले इस स्थान पर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का कब्जा था। लेकिन हाल के दिनों में अंबानी की संपत्ति में काफी कमी आई है, जिससे वे दुनिया के टॉप-10 रईसों की सूची में वे चौथे नंबर से खिसक कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले इस स्थान पर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का कब्जा था। लेकिन हाल के दिनों में अंबानी की संपत्ति में काफी कमी आई है, जिससे वे दुनिया के टॉप-10 रईसों की सूची में वे चौथे नंबर से खिसक कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इस साल महामारी की वजह जहां दुनिया भर में अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंची है और उद्योग जगत को भारी नुकसान हुआ है, वहीं टेस्ला के लिए यह साल काफी भाग्यशाली रहा है। इस साल टेस्ला के शेयरों में 339 फीसदी का इजाफा हुआ है। टेस्ला मोटर्स के शेयरों में आई तेजी के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति 7.8 अरब डॉलर बढ़ गई है। मस्क की संपत्ति में हुई इस वृद्धि के बाद फ्रांस के लग्जरी टायकून बर्नार्ड अरनॉल्ट पिछड़ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में एलन मस्क चौथे नंबर पर आ गए हैं। मस्क की कुल संपत्ति अब 84.8 अरब डॉलर हो गई है।
कौन है सबसे रईस
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 18 अगस्त को अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर और 99 अरब डॉलर के साथ मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर हैं।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 18 अगस्त को अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर और 99 अरब डॉलर के साथ मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर हैं।
पिछले चार कारोबारी सत्र में रिलायंस के शेयर लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। इसके कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है। इससे पहले 8 अगस्त को Bloomberg Billionaires Index (ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स) की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, उनकी संपत्ति 80.6 अरब डॉलर हो गई थी जो अब कम होकर 78.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में इस साल अब तक 339 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एलन मस्क टेक जगत के सबसे नए अरबपति हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं एलन मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजी कॉर्प या स्पेसएक्स वास्तव में उनके भविष्य को निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। कंपनी को 2 अरब डॉलर की फंडिंग मिलने की उम्मीद है और उसके बाद इसकी इक्विटी का वैल्यूएशन 46 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है।
करीब दो साल पहले अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने एलन मास्क पर आरोप लगाये थे और उन्हें कुछ विवादास्पद ट्वीट करने के मामले में इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला को s&p 500 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है।