फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Tigor electric car teaser launch in india know offer range Tata Tigor EV with Ziptron powertrain technology will offer much-improved driving range performance

Tata Tigor EV : टाटा मोटर्स Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी टिगोर ईवी, 250 किमी चलेगी फुल चार्ज में, देखें वीडियो

Wed, 11 Aug 2021 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 05:38 PM IST
सार

टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार को नए अवतार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर नई Tigor EV (टिगोर ईवी) इलेक्ट्रिक सेडान का एक टीजर वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन
Tata Tigor electric car teaser launch in india know offer range Tata Tigor EV with Ziptron powertrain technology will offer much-improved driving range performance
Tigor EV Ziptron Teaser - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Tigor Electric Car Teaser Launch in India : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकनेवाली इलेक्ट्रिक कार है। अब कंपनी एक दूसरी इलेक्ट्रिक कार को नए अवतार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर नई Tigor EV (टिगोर ईवी) इलेक्ट्रिक सेडान का एक टीजर वीडियो जारी किया है। घरेलू वाहन निर्माता का दावा है कि Tigor EV में Ziptron इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि, टाटा मोटर्स लंबे समय से घरेलू बाजार में टिगोर ईवी की बिक्री कर रही है। यह इलेक्ट्रिक कार ज्यादातर सराकरी बेड़े में शामिल की गई है। लेकिन टाटा मोटर्स अब नई टिगोर ईवी के साथ निजी खरीदारों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। 
विज्ञापन


सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए वीडियो में फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन टाटा नेक्सन ईवी को चलाते हुए देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि Ziptron टेक्नोलॉजी ने भारतीय बाजार में सबसे सफल इलेक्ट्रिक यात्री वाहन Tata Nexon EV के साथ शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस टाटा की कारें एक हाई वोल्टेज 300+ वोल्ट स्थायी मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा Tigor EV में मिलने वाले 72V AC इंडक्शन-टाइप मोटर से कहीं ज्यादा पावरफुल है। टीजर वीडियो इशारा करता है कि Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ Tigor EV पहले की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगी। 

टाटा मोटर्स ने पहले दावा किया था कि जिपट्रॉन वाहन एक बार फुल चार्ज करने पर कम से कम 250 किमी की दूरी तक चलने में सक्षम हैं। नई Tigor EV में भी ऐसी ही रेंज मिलने की उम्मीद है। 

वाहन निर्माता ने कुछ साल पहले सरकारी अधिकारियों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए यह इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट सेडान पेश की थी। इसे 2019 में निजी खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, व्यक्तिगत खरीदार सेगमेंट में कार को कई खरीदार नहीं मिले। जिसके पीछे सीमित रेंज और परफॉर्मेंस मुख्य कारण थे। जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी वाली टिगोर ईवी इन चिंताओं को दूर करेगी। 

डिजाइन के मामले में भी नई टाटा टिगोर ईवी में कुछ बदलाव किए गए हैं। टीजर वीडियो से पता चलता है कि इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, बंपर इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। अलॉय व्हील्स पर नीले रंग के एक्सेंट मिलेंगे जो कार के जीरो-एमिशन कैरेक्टर के बारे में बताते हैं। इसके अलावा, उम्मीद है कि यह कलर ऑप्शन के एक विस्तृत रेंज में उपलब्ध होगा। यह फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ भी आ सकता है। ये अपडेट कार को फ्लीट मॉडल की तुलना में खास बना देंगे।

नई टाटा टिगोर ईवी टाटा नेक्सन ईवी से साइज में छोटी है, इसलिए इसके नेक्सन ईवी की तुलना में सस्ती होने की उम्मीद है। इससे वाहन निर्माता को भारतीय इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed