फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata tigor 2019 launched with ABS with EBD safety features, price start st RS 5.42 lakh

ABS के साथ लॉन्च हुई टाटा की यह सेडान, कीमत 5.42 लाख रुपए से शुरू

Mon, 11 Feb 2019 06:45 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
tata tigor 2019 launched with ABS with EBD safety features, price start st RS 5.42 lakh
टाटा टिगोर एक्सएम के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.99 लाख रुपए है

टाटा की सब-कॉम्पैक्ट सेडान में नया सेफ्टी फीचर शामिल किया गया है। नया सेफ्टी फीचर Tata Tigor के सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा। टाटा ने नया अपडेट 1 अप्रैल 2019 की डेडलाइन को देखते हुए लॉन्च किया है। हालांकि टाटा ने अपडेट के बावजूद कार की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

विज्ञापन

टॉप वैरियंट 7.51 लाख रुपए में

2019 मॉडल की टाटा टिगोर की कीमत 5.42 लाख रुपए रखी गई है, वहीं इसका टॉप वैरियंट 7.51 लाख रुपए में मिलेगा। वहीं टाटा ने नई टिगोर में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) लॉन्च किया है। इसके अलावा नए अपडेट में सीएससी यानी कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसा यूनिक फीचर भी दिया है, जो सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिअर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर भी

tata tigor 2019 launched with ABS with EBD safety features, price start st RS 5.42 lakh
टाटा टिगोर एक्सएम के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.99 लाख रुपए है

टाटा टिगोर 5 वैरियंट्स में आती है, इससे पहले केवल टॉप के तीन वैरियंट्स में ही ये सभी सेफ्टी फीचर्स मिलते थे। इसके अलावा रिअर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और फ्रंट सीटबेल्ट वार्निंग जैसे फीचर भी टिगोर के सभी वैरियंट्स में शामिल किए गए हैं।
 

विज्ञापन

15 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी लैंप्स

tata tigor 2019 launched with ABS with EBD safety features, price start st RS 5.42 lakh
tata tigor

टाटा ने पिछले साल भी टिगोर में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए थे, लेकिन 2019 में केवल सेफ्टी फीचर ही शामिल किए हैं, बाकी के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले साल टाटा ने टिगोर में 15 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी लैंप्स, शार्क-फिन एंटिना और डायमंड ग्रिल जैसे फीचर जोड़े थे।
 

डुअल टोन इंटीरियर, हारमन का 8 स्पीकर सराउंड सिस्टम

tata tigor 2019 launched with ABS with EBD safety features, price start st RS 5.42 lakh
कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर

इसके अलावा टिगोर में प्रीमियम फीलिंग देने के लिए डुअल टोन इंटीरियर, हारमन का 8 स्पीकर सराउंड सिस्टम, नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए थे। टिगोर में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो 85 पीएस की पॉवर और 114 एनएम का पीक टॉर्क देता है।
 

जेटीपी वर्जन में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

tata tigor 2019 launched with ABS with EBD safety features, price start st RS 5.42 lakh
tata tigor jtp

वहीं टिगोर का 1.05 लीटर का डीजल इंजन 85 पीएस की पॉवर और 114 एनएम का पीक टॉर्क देता है। टाटा टिगोर का परफॉरमेंस जेटीपी वर्जन भी आता है, जिसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 108.5 बीएचपी की पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन केवल टिगोर के पेट्रोल वैरियंट में ही मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed