फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon का JTP वर्जन टेस्टिंग के दौरान आया सामने, देखें कब होगा लॉन्च

Mon, 25 Feb 2019 01:24 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 25 Feb 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Tata nexon will get some updates by jayem automotives, new car will launch by the end of 2020
Tata Nexon JTP

Tata Nexon ने हाल ही में क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी का खिताब हासिल किया। यह देश में यह पहली बार था जब किसी गाड़ी को सबसे सुरक्षित होने का दर्जा मिला। फिलहाल, इस बात को दोहराने के पीछे एक बड़ा कारण है, कि कोयम्बटूर में नेक्सन के जेटीपी वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।



हालांकि कार की लांचिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि इसे 2020 के अंत तक भारत में उतारा जा सकता है। नेक्सन के जेटीपी वर्जन को टाटा टियागो और टिगोर के जेटीपी वर्जन की ही तरह Jayem Automotives और Tata Motors के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।  
 

Tata nexon will get some updates by jayem automotives, new car will launch by the end of 2020
Tata Nexon JTP

बता दें, Jayem Tata की गाड़ियों को परीक्षण और गुणवत्ता में परखने में योगदान दे रहा है। नए Tata Nexon JTP वैरिएंट में रेग्युलर वर्जन की तरह ही टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन इसका पावर और टॉर्क आउटपुट मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा होगा। 

टाटा मोटर्स ने Nexon को देश की सबसे शक्तिशाली कॉम्पैक्ट SUV बनाने की पूरी कोशिश की और वह काफी हद तक सफल भी रही। 6.36 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में कॉम्पैक्ट SUV के रूप में Nexon एक बेहतर विकल्प रही है। Tata Nexon JTP में बेहतर हैंडलिंग के लिए सस्पेंशन सिस्टम की सुविधा हो सकती है।
 

Tata nexon will get some updates by jayem automotives, new car will launch by the end of 2020
tata motors nexon kraz

इसके अलावा ब्रेक सिस्टम,स्मोक्ड हेडलैंप, जेटीपी बैज,बॉडी किट,अपग्रेड होने की संभावना है। बात करें कीमत की तो जहां अभी नेक्सन की शुरूआती कीमत 6.36 लाख रुपये हैं वहीं नई कार की कीमत कंपनी इसी के आस पास रख सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata nexon will get some updates by jayem automotives, new car will launch by the end of 2020
Tata Nexon
टाटा नेक्सन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॅाटेक्शन में 17 में से 16.06 पाइंट हासिल किए हैं। अब इस बात से इसकी दक्षता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। टाटा नेक्सन को UN95 सेफ्टी रिक्वायरमेंट के अंतर्गत आने वाले साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में भी पास किया गया है। बात करें इसके फीचर्स की तो....
                       
                      खास फीचर्स
*ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
*ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग
*ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट्स
*सीट बेल्ट प्री-टेन्शनर्स 
*एबीएस, ईवीडी 
विज्ञापन
Tata nexon will get some updates by jayem automotives, new car will launch by the end of 2020
nexon
नेक्सॉन फरवरी 2017 में आई थी और इसकी बदौलत यूवी व एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। इस कार को कंपनी अब तक कई बार अपडेट कर चुकी है। जिसकी कीमत 6.36 लाख से शुरू होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed