फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Nexon Facelift Spotted Again In India rival to Hyundai Venue and Ford EcoSport

Tata Nexon टेस्टिंग के दौरान हुई फिर स्पॉट, Vitara Brezza जैसी गाड़ियों से है कड़ा मुकाबला

Fri, 15 Nov 2019 02:46 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 15 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon Facelift Spotted Again In India rival to Hyundai Venue and Ford EcoSport
Tata Nexon (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा की Tata Nexon एक बार फिर से सड़क पर स्पॉट हुई है। यह देखने में उत्पादन के लिए तैयार मॉडल की तरह है। इसे देखकर पता चलता है कि इसमें नई एलईडी डीआरएल हो सकती हैं। बता दें कि Tata 16 दिसंबर को इलेक्ट्रिक वाहन भी लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी Tata Nexon का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा।

विज्ञापन

Tata Nexon के खास फीचर्स

Tata Nexon की इस एसयूवी में नई एलईडी डीआरएल के अलावा फ्रंट बंपर पर भी काम किया गया है। इसमें 16 इंच की Alloy व्हील हैं। साथ ही नई एसयूवी में कुछ अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें नई इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल एमआईडी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon बीएस-6 इंजन पर आधारित होगा

Tata Nexon 1.2 लीटर रेवोट्रॉन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 Revotorq टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस है। यह एसयूवी बीएस-6 इंजन पर आधारित होगा। इसका पेट्रोल इंजन 108.5 एचपी पावर का है जो अधिकतम 170 एनएम टॉर्क देता है। वहीं, इसका डीजल इंजन 108.5 एचपी पावर का है जो 260 एनएम टॉर्क देता है।

विज्ञापन

किससे होगा मुकाबला

जानीमानी कंपनी Tata की Nexon एसयूवी का मुकाबला Hyundai Venue, Ford EcoSport, Maruti Suzuki Vitara Brezza और Mahindra XUV300 जैसी गाड़ियों से है। Nexon की कीमत 6.58 से 11.1 लाख के बीच हो सकती है।

Tata जल्द बाजार में लाएगी इलेक्ट्रिक एसयूवी

वहीं, Tata Motors की इलेक्ट्रिक एसयूवी भी बाजार में दस्तक दे सकती है। Tata अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी कर चुकी है। टाटा नेक्सन ईवी के लुक की बात करें, तो यह दिखने में मौजूदा टाटा नेक्सन जैसी ही होगी। बस अंतर केवल फ्यूल का होगा। मौजादा कार डीजल या पेट्रोल से चलती है, जबकि आने वाली नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक होगी, जो बैटरी चार्ज करने पर चलेगी। हालांकि, इसके इंटीरियर में कई बदलाव होंगे। इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूदा मॉडल से अलग होगा।

बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर

टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का एहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक देगी, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिस पर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed