फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata motors launched nexon kraz new edition

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने suv कार में किये बदलाव

Thu, 06 Sep 2018 01:13 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
tata motors launched nexon kraz new edition
tata motors nexon kraz
टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन क्राज़ लिमिटेड एडिशन भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने यह मॉडल अपनी पहली वर्षगांठ  पर मार्केट उतारा है। लिमिटेड एडिशन नैक्सॉन में कई अपडेट्स किए गए हैंं। साथ ही कई एडिशनल फीचर्स भी इसमें जोडे गए हैं।गौरतलब हो टाटा नैक्सॉन क्राज़ की बिक्री कंपनी ने शुरू कर दी है और इसे दो वेरिएंट्स - क्राज़ और काज़प्लस में लांच किया गया है। नैक्सॉन सबकॉम्पैक्ट SUV टाटा मोटर्स को नई दिशा देने में कामयाब रही । हर महीने 4,000 यूनिट बिक्री के साथ यह टाटा की दूसरी सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।
विज्ञापन


फीचर्स
टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन क्राज़ एडिशन में 10 स्टाइलिंग हाईलाइट्स दिए हैं जिसमें TROMSO ब्लैक पेंट के साथ कन्ट्रास्ट फिनिश वाली सॉनिक सिल्वर डुअल टोन रूफ भी दी गई है। कार के साथ निऑन ग्रीन पेंट स्कीम वाले ओवीआरएम, अगली ग्रिल और व्हील कवर्स इसे बाहर से शानदार बनाते हैं। SUV के टेलगेट पर भी क्राज़ बैजिंग दी गई है।
विज्ञापन


कार के केबिन में भी निऑन ग्रीन फिनिश दिया गया है कार के डैशबोर्ड पर पिआनो ब्लैक फिनिश देने के साथ कंपनी ने पिआनो ब्लैक डोर और स्टीयरिंग कंसोल फिनिश वाली दी गई है। इसके अलावा कार के साथ 4-स्पीकर वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम वाला है, साथ ही SUV में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन
टाटा नैक्सॉन क्राज़ में समान 1.2-लीटर रेवेट्रॉन पेट्रोल और 1.5-लीटर रेवेटॉर्क डीजल इंजन लगाया गया है जो दोनों इंजन 108 bhp पॉवर जनरेट करते हैं। कंपनी ने इन दोनों इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स देने के साथ तीन ड्राइविंग मोड्स - ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं।


कीमत
 टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन के क्राज़ लिमिटेड एडिशन की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 7.14 लाख रुपए रखी है, बात करें डीजल रेन्ज की तो इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 8.07 लाख रुपए से शुरू होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed