फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors launch 6-month emi holiday scheme on Tata Tiago, Tata Nexon and Tata Altroz with 100 percent on road Finance and zero down payment scheme

बिना डाउन पेमेंट घर ले जाएं Tata Tiago, Nexon और Altroz, 6-महीने तक नहीं देनी होगी EMI!

Wed, 08 Jul 2020 04:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 08 Jul 2020 04:27 PM IST
सार

  • 6-महीने ईएमआई होलीडे स्कीम टियागो, नेक्सन और अल्ट्रोज पर ही होगी लागू
  • ग्राहकों को गाड़ियों पर 100 फीसदी ऑनरोड फाइनेंस की भी सुविधा
  • एक्सिस बैंक के साथ मिल कर मारुति भी लाई 100 पर्सेंट ऑन-रोड फंडिंग स्कीम

विज्ञापन
Tata Motors launch 6-month emi holiday scheme on Tata Tiago, Tata Nexon and Tata Altroz with 100 percent on road Finance and zero down payment scheme
Tata motors - फोटो : File Photo

विस्तार

टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। 6-महीने ईएमआई होलीडे स्कीम को गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए उतारा गया है। यह स्कीम टाटा मोटर्स की कुछ ही गाड़ियों पर लागू होगी। इससे पहले टाटा ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टियागो पर 6 महीने तक लगातार 5000 रुपये ईएमआई देने की स्कीम पेश की थी।

विज्ञापन

छह महीने तक कोई ईएमआई नहीं

टाटा मोटर्स ने खास 6-महीने ईएमआई होलीडे स्कीम टियागो, नेक्सन और अल्ट्रोज पर ही लॉन्च की है। इस स्कीम की खासियत यह है कि बिना किसी डाउनपेमेंट के इनमें से कोई भी गाड़ी घर ले जा सकते हैं। वहीं इस स्कीम के तहत अगले छह महीने तक कोई ईएमआई नहीं देनी होगी। कंपनी का कहना है कि इस दौरान हर महीने केवल ब्याज ही चुकाना पड़ेगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों पर 100 फीसदी ऑनरोड फाइनेंस की सुविधा

कंपनी ने यह भी एलान किया है कि ग्राहकों को गाड़ियों पर 100 फीसदी ऑनरोड फाइनेंस की भी सुविधा मिलेगी। वहीं यह सुविधा केवल पांच साल तक की अवधि वाले लोन पर ही लागू होगी। कंपनी ने इसके लिए करूर वैश्य बैंक से करार किया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स लंबी अविधा वाले आठ साल तक के लोन पर स्टेप-अप ईएमआई की सुविधा दे रही है।
 

विज्ञापन

टाटा टियागो पर शुरुआती ईएमआई 4,999 रुपये

टाटा मोटर्स के मुताबिक इच्छुक ग्राहक 5,555 रुपये की ईएमआई पर नई अल्ट्रोज हैचबैक कार घर ले सकते हैं। इसके अलावा टाटा टियागो पर शुरुआती ईएमआई 4,999 रुपये और टाटा नेक्सन पर 7,499 रुपये होगी। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधानुसार टेस्ट ड्राइव सुविधा को भी आगे बढ़ा दिया है, जिसमें स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।

मारुति लाई 100 पर्सेंट ऑन-रोड फंडिंग का विकल्प

इससे पहले मंगलवार को मारुति सुजुकी ने भी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए (एक्सिस बैंक) के साथ साझेदारी करने का एलान किया था। जिसके तहत एक्सिस बैंक हर तरह के ग्राहकों के लिए कार लोन की सुविधा दे रहा है, जिसमें वेतनभोगी ग्राहक, सेल्फ एंप्लॉयड और आय प्रमाण वाले या बिना प्रमाण वाले ग्राहक शामिल हैं। नई फाइनेंसिंग स्कीम के तहत मारुति सुजुकी नौकरीपेशा ग्राहकों को कार खरीदने पर 100 पर्सेंट ऑन-रोड फंडिंग का विकल्प उपलब्ध कराएगी। इसमें कार लोन 8 साल के लिए मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed