{"_id":"58de46934f1c1b370763ea09","slug":"tata-motors-announces-joint-venture-with-jayem-automotives","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स ने शुरू किया नया ज्वॉइंट वेंचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टाटा मोटर्स ने शुरू किया नया ज्वॉइंट वेंचर
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को 'जेटी स्पेशल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से नया वेंचर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेंचर के लिए जाएम ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड से हाथ मिलाया है। टाटा ज्वॉइंट वेंचर के तहत स्पेशल परफॉरमेंस व्हीकल बनाएगी जो नई तकनीक पर आधारित होंगे।
विज्ञापन
इस करार के तहत टाटा मोटर्स और जाएम ऑटोमोटिव संयुक्त रूप से पैसेंजर कार की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने और कार के डिजाइन पर काम करेंगे। इस वेंचर की लॉन्चिंग के दौरान टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गेंटर बुट्सचेक ने कहा कि हमें जाएम समूह के साथ पार्टनरशिप की खुशी है। यह भागेदारी लंबे समय तक चलेगी जिसके तहत दोनों कंपनियां बेहतर पैसेंजर वाहनों का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन
वहीं जाएम ऑटोमोटिव के कार्यकारी निदेशक जे आनंद का कहना है कि हम इन ज्वॉइंट वेंचर को लेकर काफी उत्साहित हैं। हम जल्द ही विश्वस्तर के वाहनों को बाजार में उतारेंगे। हम ऐसी कारों का निर्माण करेंगे जो ग्राहको को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन