फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tata harrier suv will get 2.0 litre multijet-II bs6 diesel engine, FCA started testing

Tata Harrier में आएगा बीएस-6 डीजल इंजन, पुराने इंजन के मुकाबले मिलेगी ज्यादा पावर

Thu, 30 May 2019 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
tata harrier suv will get 2.0 litre multijet-II bs6 diesel engine, FCA started testing
Tata Harrier delivery

टाटा हैरियर की पॉपुलैरिटी ने इस सेगमेंट की बाकी कारों को पीछे छोड़ दिया है। जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 को पछाड़ कर हैरियर बिक्री के मामले में इस सेगमेंट में नंबर वन पर पहुंच गई है। हैरियर में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला फिएट का 2.0 लीटर Kryotec डीजल इंजन दिया गया है। वहीं टाटा जल्द ही हैरियर में बीएस-6 इंजन दे सकती है। इसके लिए टाटा ने नए इंजन की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

जीप कंपास और टाटा हैरियर में लगाया जाएगा

tata harrier suv will get 2.0 litre multijet-II bs6 diesel engine, FCA started testing
Tata Harrier BS-6 Engine - फोटो : AutocarIndia

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक Fiat Chrysler Automobiles ने बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाले 2.0 लीटर मल्टीजेट-2 डीजल इंजन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह इंजन जीप कंपास और टाटा हैरियर में लगाया जाएगा। नए उत्सर्जन मानक अगले साल 1 अप्रैल 2020 से लागू होने हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिएट कंपास में सबसे पहले आएगा इंजन

वहीं Fiat Chrysler Automobiles फिएट कंपास के टॉप एंड वेरियंट में सबसे पहले 2.0 लीटर का मल्टीजेट-2 डीजल इंजन देगी। वहीं कंपास ट्रेलहॉक में यह इंजन 9 स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स के साथ आएगा। जिसके बाद जीप के सभी वेरियंट्स में नया बीएस-6 मानक वाला इंजन दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

बीएस-6 इंजन देगा 170 बीएचपी की पावर

वहीं खबरें है कि हैरियर में आने वाला बीएस-6 इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होगे। मौजूदा इंजन 138 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाला 2.0 लीटर का इंजन 170 बीएचपी की पावर दे सकता है। इसके अलाव टाटा कैसिनी यानी हैरियर के 7-सीटर वर्जन में भी यही इंजन दिया जाएगा। कैसिनी को इस साल के आखिर तक लांच किया जाना है।

जल्द आएगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

कैसिनी में लगा 2.0 लीटर का इंजन 170 बीएचपी की पावर देगा और यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। हालांकि मौजूदा हैरियर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है। लेकिन आने वाले वक्त में कंपनी हैरियर में ह्यूंदै का 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed