इस साल के शुरूआती दो महीनों में टाटा मोटर्स (Tata Motors ) और महिंद्रा ( Mahindra ) की गाड़ियों को लेकर चर्चाएं जोरों पर रही। टाटा मोटर्स की हैरियर (Harrier ) एसयूवी कंपनी की सबसे बहुप्रतीक्षित कार रही। जिसकी कंपनी ने अक्तूबर महीने से बुकिंग भी खोल दी थी।
Tata Harrier और Mahindra Xuv 300 दोनों में से देखें किसके चाहने वालों की कतार लम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरियर के प्लेटफॉर्म और इसके फीचर्स के चलते बाजार में इस एसयूवी का खूब दबदबा रहा। हैरियर ( Harrier ) में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, एक हिल-होल्ड और डिसेंट फंक्शन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम भी दिया गया है।
हैरियर ( Harrier ) के टॉप वेरिएंट XZ में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करेगा। कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर,लेथर अपहोलेस्ट्री,क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
XUV300 को 3 वैरियंट्स और एक ऑप्शनल वैरियंट में लॉन्च किया गया है। XUV300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बता दें, इस प्लेटफॉर्म को 2015 KNCAP (कोरियाई नई कार आकलन कार्यक्रम) ऑटोमोटिव सेफ्टी टेस्ट से ग्रेड 1 सुरक्षा पुरस्कार सहित कई सुरक्षा और एर्गोनोमिक पुरस्कार मिल चुके हैं।
महिंद्रा XUV300 में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले का स्पोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल आदि फीचर्स हैं। इसमें दिशा-निर्देश के साथ रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, पुश स्टार्ट बटन, इंजन आइडलिंग स्टॉप और सेगमेंट के पहले फीचर्स जैसे हीटेड ORVMs भी मिलते हैं।
हैरियर ( Tata Harrier ) कार में Kryotec 2.0 लीटर इंजन दिया गया है यह इंजन भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह इंजन 140 बीएचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
महिंद्रा XUV300 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प में उतारा गया है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 110 बीएचपी की पावर और 200एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 115 बीएचपी की पावर और और 300 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
Harrier की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है। बात करें तो महिंद्रा ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को चार वेरिएंट- W4, W6, W8 और W8 (O) में पेश किया है। जिनकी कीमत इस प्रकार है....
Xuv 300 (Petrol)
W4 - 7.90 लाख रु
W6 - 8.75 लाख रु
W8 - 10.25 लाख रु
W8 (O) - 11.44 लाख रु
Xuv 300 ( Diesel )
W4 - 8.49 लाख रु
W6 - 9.30 लाख रु
W8 - 10.80 लाख रु
W8 (O) - 11.99 लाख रु