फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Swedish eVTOL startup Jetson has officially unveiled its Jetson one personal electric aerial vehicle

Flying car: स्वीडिश स्टार्टअप ने बनाई फ्लाइंग कार, एक आदमी के बैठने की क्षमता

Fri, 10 Dec 2021 04:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 04:45 AM IST
सार

जेटसन की फ्लाइंग कार 20 मिनट की अवधि तक उड़ सकती है और यह 102 किमी/घंटा से ऊपर की रफ्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन
Swedish eVTOL startup Jetson has officially unveiled its Jetson one personal electric aerial vehicle
Flying car - फोटो : videograb

विस्तार

स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन वन ने एक फ्लाइंग कार बनाई है। स्टार्टअप के मुताबिक यह व्हीकल इलेक्ट्रिक है और यह एक व्यक्ति के लिए वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग वाहन है। कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इसे उड़ान भरने के लिए सीखने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। 

विज्ञापन


फ्लाइंग कार में एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता
स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन 2017 में पीटर टर्नस्ट्रॉम और टॉमस पाटन ने स्थापित किया था। वहीं कंपनी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें में साफ देखा जा सकता है कि फ्लाइंग कार में एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता है और कार में चार प्रोपेलर लगे हैं जो वाहन के प्रत्येक कोने पर हैं। अगर आसान भाषा में कहें तो ये एक बड़े ड्रोन के जैसा है। 
विज्ञापन


अभी कम दूरी तक भर सकती है उड़ान
कंपनी के संस्थापक पीटर टर्नस्ट्रॉम ने कहा कि अभी बैटरी की तकनीक में कुछ दिक्कतें हैं जो फ्लाइंग कार के काम में बाधा बन रही हैं, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि क्षेत्र में प्रगति के साथ, वाहन कुछ वर्षों में लंबी अवधि के लिए उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसकी बॉडी ज्यादातर एल्युमीनियम और कार्बन फाइबर से बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को 2022 तक हो सकती है उपलब्ध
उन्होंने बताया कि अभी यह कार 20 मिनट की अवधि तक उड़ सकती है और यह 102 किमी/घंटा से ऊपर की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं जेटसन को उम्मीद है कि वह अपने ग्राहकों को 2022 में एक सीट वाला इलेक्ट्रिक एरियल वाहन उपलब्ध करा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed