{"_id":"619f7d2b0c794e1d2763ec95","slug":"suzuki-plans-to-bring-a-small-suv-based-on-next-generation-swift-hatchback-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई SUV: Suzuki Swift आधारित छोटी एसयूवी कार लाने की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई SUV: Suzuki Swift आधारित छोटी एसयूवी कार लाने की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च
Thu, 25 Nov 2021 05:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:40 PM IST
सार
नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुजुकी अगली पीढ़ी की स्विफ्ट हैचबैक कार पर आधारित एक छोटी एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars
- फोटो : For Refernce Only
विस्तार
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) Swift (स्विफ्ट) हैचबैक कार का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल तैयार कर रही है। इसकी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी नई पीढ़ी की Suzuki Swift को साल 2022 में पेश कर सकती है। इसके अलावा, कंपनी साल 2023 तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नेक्स्ट जेनरेशन Swift Sport (स्विफ्ट स्पोर्ट) को उतार सकती है। एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुजुकी अगली पीढ़ी की स्विफ्ट हैचबैक कार पर आधारित एक छोटी एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है।
कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि नई स्विफ्ट आधारित एसयूवी 2024 में लॉन्च की जाएगी। आनेवाली 5-सीटर छोटी एसयूवी परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्विफ्ट स्पोर्ट पर आधारित होगी। जापानी मार्केट में नई Swift Sport बेस्ड एसयूवी को अपर लाइट क्लास एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा।

Suzuki Swift Sport
- फोटो : Suzuki (For Reference Only)
इंजन और पावर
नई स्विफ्ट आधारित एसयूवी में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इस समय 1.4-लीटर टर्बो इंजन 129 bhp का पावर और 235 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन नई स्विफ्ट स्पोर्ट और इंटरनेशनल-स्पेक सुजुकी जिम्नी 5-डोर वेरिएंट में भी इस्तेमाल किया जाएगा।
इंटीरियर
सुजुकी स्विफ्ट आधारित एसयूवी में ज्यादा व्यावहारिक केबिन पेश किए जाने की संभावना है। इसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, एसयूवी जैसे डिजाइन एलिमेंट्स जैसे बॉडी क्लैडिंग, स्किड प्लेट्स और रूफ रेल्स, और लंबा-स्टांस और बड़ा ग्रीनहाउस होने की संभावना है। जापानी-स्पेक मॉडल को अपडेटेड सस्पेंशन सेट-अप और सुजुकी का ऑलग्रिप AWD सिस्टम भी मिल सकता है।

Suzuki Concept
- फोटो : अमर उजाला
एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी लाएगी
दिलचस्प बात यह है कि मारुति सुजुकी बलेनो हैचबैक पर आधारित एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी तैयार कर रही है। यह मॉडल कथित तौर पर नेक्सन के नीचे पोजिशन किया जाएगा, और हाल ही में लॉन्च की गई Tata Punch (टाटा पंच) एसयूवी से मुकाबला करेगी।
नई एसयूवी का कोडनेम YTB रखा गया है। इसे कंपनी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे अल्ट्रा और एडवांस हाई टेन्साइल स्टील से बनाया गया है।
इस मिनी एसयूवी में 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो बलेनो हैचबैक में भी इस्तेमाल किया जाता है। इंजन को 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिल सकता है, जिससे कार की माइलेज बढ़ने की उम्मीद है।