फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Suzuki Motorcycle India launched its BS6 Access 125 and BS6 Burgman Street in India with Bluetooth enabled digital instrument console

ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Access 125 और Burgman Street स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Wed, 07 Oct 2020 02:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Motorcycle India launched its BS6 Access 125 and BS6 Burgman Street in India with Bluetooth enabled digital instrument console
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी ब्लूटूथ इनेबल BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। - फोटो : Suzuki Motorcycle India

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपनी  BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से इन नए स्कूटर्स में ब्लूटूथ इनेबल डिटिजल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। Suzuki Access 125 के ब्लूटूथ और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,700 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 78,600 रुपये है। 

विज्ञापन


ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 84,600 रुपये है। नए ब्लूटूथ इनेबल डिजिटल कंसोल के अलावा इन दोनों ही स्कूटर्स में ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन्स भी मिलेंगे।  
विज्ञापन


Suzuki Access 125 के अब सभी वेरिएंट्स में ग्राहकों को एलईडी पोजिश्निंग लैप्स मिलेंगे।

Suzuki Burgman Street BS6

Suzuki Motorcycle India launched its BS6 Access 125 and BS6 Burgman Street in India with Bluetooth enabled digital instrument console
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

इंजन 

  • नई Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC बीएस6 इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Suzuki Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Suzuki Burgman Street BS6 का इंजन CVT से लैस है।


डायमेंशन

  • Suzuki Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। 

Suzuki Access 125 BS6

Suzuki Motorcycle India launched its BS6 Access 125 and BS6 Burgman Street in India with Bluetooth enabled digital instrument console
सुजुकी एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE - फोटो : Amar Ujala

इंजन 

  • Suzuki Access 125 में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है।

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Access 125 BS6 का इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

  • Suzuki Burgman Street BS6 और Suzuki Access 125 BS6 इन दोनों ही स्कूटर्स में CVT मिलता है।


डायमेंशन

  • नई Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed