फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Suzuki indian launches GSX-R1000 & GSX-R1000R in India

फॉर्चूनर के दाम वाली मोटरसाइकिलें भारत में लॉन्च

Sat, 06 May 2017 03:37 PM IST
Updated Sat, 06 May 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Suzuki indian launches GSX-R1000 & GSX-R1000R in India
सुजुकी की नई मोटरसाइकिलें - फोटो : suzuki india

छठी पीढ़ी की सुजुकी की लीटर क्लास सुपरबाइक, जीएसएक्स को बीते साल के अंत में कंपनी ने अनवील किया था। इस मोटरसाइकिल के दोनों वर्जन के 2017 मॉडल को भारत में पेश कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल को पूरी तरह से नए अंदाज में बनाया गया है और इसका पुरानी मोटरसाइकिल से कोई लेना देना नहीं है। सुजुकी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल सबसे हल्की व तेज जीएसक्एस-आर है। 

विज्ञापन


इसका पूरी तरह से नया फ्रेम मौजूदा मॉडल से 20 मिलीमीटर संकरा और 10 फीसदी हल्का है। इसके चलते स्टैंडर्ड जीएसएक्स-आर1000 का वजन 202 किलोग्राम तथा जीएसएक्स-आर1000आर का वजन 203 किलोग्राम कम हुआ है। लेकिन  इसके बावजूद इस क्लास की यह सबसे हल्की मोटरसाइकिल नहीं बन पाई है। इसमें पूरी तरह से नया 1000 सीसी का इनलाइन फोर इंजन लगा है जो कि 202 एचपी की शक्ति देता है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः KTM 390 DUKE को हमने टेस्ट ट्रैक पर पुणे में चलाया 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका इंजन भी थोड़ा छोटा व हल्का है पहले की तुलना में। इसका श्रेय सुजुकी रेसिंग वैरिएबल वॉल्व टाइमिंग तकनीकि को जाता है इसके चलते इसका उच्चतम टॉर्क 117.60 एनएम है जो कि 10,800 आरपीएम पर आता है। इस मोटरसाइकिल में इलेक्ट्रॉनिक्स का शानदार प्रयोग किया गया है। इन दोनों ही मॉडलों को कंपनी सीबीयू के तहत भारत में बेचेगी। जीएसएक्स-आर1000 दो रंगों मेटैलिक ट्राइटन ब्लू और मेटैलिक मैट ब्लैक में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 19 लाख, जबकि जीएसएक्स आर1000आर की कीमत 22 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed