फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Review ›   Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy

Honda NAVI: एक ऐसी मोटरसाइकिल जिसने दिला दी 70 के दशक की याद

Fri, 03 Feb 2017 03:56 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
हौंडा नवी - फोटो : Honda2Wheelers India
1970 में  आई मशहूर फिल्‍म बॉबी में रिषि कपूर और डिंपल कपाडिया के साथ एक मोटरसाइकिल भी हीरो बन गई थी उसका नाम था राजदूत जीटीएस 175। मैंने आज इस मोटरसाइकिल का जिक्र यहां पर इसलिए किया क्‍योंकि उस ऐतिहासिक छोटी सी राजदूत की याद एक बार फिर से सबके दिलों में ताजा हो गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि हाल ही में हौंडा ने नवी के रूप में एक ऐसा प्रोडक्‍ट लांच किया है जो दिखती तो मोटरसाइकिल जैसी पर यह बहुत कुछ स्‍कूटर के नेचर की है। तो कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह स्‍कूटर और मोटरसारइकिल के बीच में अपनी जगह बनाती है जिसे आप क्रॉस भी कह सकते हैं। नवी सबके लिए नहीं है इसका टार्गेट आडियंश कंपनी ने 18 से 25 के बीच रखा है। फिलहाल लोगों के पागलपन का आलम ये है कि आप जहां से निकलेंगे कोई न कोई आपको चेस कर रहा होगा, अगर आप कहीं रुकेंगे तो हर कोई आपको घेर लेगा। यह एक ऐसा प्रोडक्‍ट है अगर आप इसे सड़क पर लेकर राइड के लिए निकलते हैं तो मानकर चलिए हर लड़की आपके तरफ ऐसे घूर कर देखेगी जैसे वो पहली बार कुछ अनोखी चीज देख रही हो। लेकिन आपसे गुजारिश है आप जमीन पर ही रहें क्‍योंकि ये सारा अटेंशन आपको नहीं बल्कि उस नवी पर है जिस पर बैठने का आपको सौभाग्‍य मिला है। अगर आपको लोगों का अटेंशन बनना है तो नवी खरीदिए और घर पर मत बैठिए हौसले बुलंद रखिए टैंक फुल करवाइए और निकल पड़िए इसके बाद जब आप वापस लौटेंगे तो आपके पास ढेर सारे वाकये होंगे जो आपको लोगों से शेयर करने में मजा आएगा।
विज्ञापन

डिजाइन पर एक नजर

Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
हौंडा नवी अपनी छोटी कद काठी से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। - फोटो : Honda2Wheelers India
पहले लुक में यह पूरी तरह से एक मिनी बाइक लगती है और यह अहसास तब तक बना रहता है जब तक कि आप इसे चलाना शुरू नहीं कर देते। इसकासबसे दिलचस्‍प हिस्‍सा इसकी बड़ी हेडलाइट है। इसका ईंधन टैंक भी बेहद खूबसूरत है। सीट की चौड़ाई काफी है। बारीकी से देखने पर ही आपको इस बाइक की ओवरआल डिजायन का अंदाजा लगेगा। इसका पिछला हिस्सा बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है और यह खिलौने जैसे दिखता है। लेकिन इसमें एक भारी एग्जॉस्ट दिया हे जो कि इसे बड़ी मोटरसाइकिलों के बराबर ला देती है। साथ ही इसका कार्बन फाइबर लुक इसे बाजार में मौजूद अन्य टू व्हीलर से अलग बनाता है। पर कुल मिलाकर यह एक शानदार प्रोडक्‍ट है जिसकी दीवानगी हर तरफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजिन और शक्ति

Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
NAVI का इंजन 7.8बीएचपी  की ताकत और 8.9एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है जो कि सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। - फोटो : Honda2Wheelers India
नवी में 109सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि होंडा के लोकप्रिय स्‍कूटर एक्टिवा  में भी दिया गया है। यह इंजन 7.8बीएचपी  की ताकत और 8.9एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है जो कि सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। नवी शहरी सड़कों पर 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसे अगर आप 81 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चला सकते हैं। लेकिन 65 किमीप्रघं की गति तक यह बेहद आरामदायक रहती है। इसकी राइड गुणवत्‍ता एक्टिवा से अधिक बेहतर लगता है इसका प्रमुख कारण इसका हल्‍का वजन है। इसकी टैंक क्षमता 3.8 लीटर है। तथा इसका कुल वजन 101 किलोग्राम का है। पांच रंगों में उपलब्‍ध-लाल, सफेद, काला, हरा और नारंगी-नवी की कुल लंबाई 1805 मिलीमीटर की है।
 
विज्ञापन

राइड व हैंडलिंग

Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
इसकी राइडिंग पोजीशन किसी मोटरसाइकिल की तरह है और इसका राइडिंग अनुभव किसी स्कूटर जितना हल्का। - फोटो : Honda2Wheelers India
होंडा नवी का इंजन ठीक एक्टिवा की तरह काफी स्मूद और वाइब्रेशन मुक्त है। इस बाइक पर दो लोग बैठकर आसानी से राइडिंग का मजा ले सकते हैं। राइड व हैंडलिंग नवी में जो सबसे अच्छी बात है, वह है कि इसमें होंडा ने रेगुलर मोटरसाइकिल की तरह क्लच और गियर का सिस्टम नहीं रखा है। नवी में ये दोनों ही नहीं हैं। इस बाइक में किसी स्कूटर की तरह दोनों पहियों की ब्रेकिंग हाथों से ही कंट्रोल होते हैं। इस बाइक की पॉवर डिलीवरी काफी स्मूद है ओर जो बात इसे स्पेशल बनाती है, वह है कि इसकी पोजीशन किसी मोटरसाइकिल की तरह है और इसका राइडिंग अनुभव किसी स्कूटर जितना हल्का। इसमें लगे टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन ओर सिंगल माउंटेड रियर सस्पेंशन सड़कों के गड्ढों को आसानी से झेल लेते हैं।

कंफर्ट 

Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
लंबी राइडिंग पर यह मोटरसाइकिल न तो थकाती है और न ही बैक पेन होने का मौका देती है। - फोटो : Honda2Wheelers India
नवी की सीट पर्याप्त लंबी और चौड़ी है और दो लोग इस पर आराम से बैठ सकते हैं। मेरे जैसे लंबे राइडर के लिए भी यह काफी आरामदायक साबित होती है। लंबी राइडिंग पर यह मोटरसाइकिल न तो थकाती है और न ही बैक पेन होने का मौका देती है। इसका पिलियन फुटरेस्ट काफी दूर लगा है पर यह राइडर को कभी कभार भ्रमित कर देता है। इंस्ट्रूमेंटेशन व स्टोरेज होंडा नवी में इंस्ट्रूमेंटेशन काफी कम रखा गया है। नवी में एक बड़ा स्पीडोमीटर दिया गया है जो कि सभी वॉर्निंग लाइटों के साथ लैसह है। इसमें ट्रिप मीटर, फ्यूल गॉज, क्लॉक,साइड स्टैंड वॉर्निंग व लो फ्यूल वॉर्निंग आदि चीजें नहीं दी गई हैं। होंडा नवी के इंस्ट्रूमेंट को आसानी से पढ़ा जा सकता है।
 

स्टोरेज और सुरक्षा फीचर

Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
हौंडा नवी - फोटो : Honda2Wheelers India
अगर स्टोरेज के नजरिए से देखें तो सीट के नीचे कम जगह है और इसमें कुछ रखने के लिए किसी ऑटोमेटिक स्कूटर की तरह लॉक को खोलना होता है जो कि सीट के बाएं तरफ है। यह स्पेस इतना है कि इसमें आप मोबाइल फोन या कुछ कागजात रख सकते हैं। इसके अलावा आप स्टोरेज बॉक्स में भी कुछ रख सकते हैं जो कि फ्यूल टैंक के ठीक नीचे लगा है। होंडा नवी के ब्रेक लीवर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आपको पूरी ब्रेकिंग कांफीडेंस प्रदान करते हैं। यह बाइक चलाने वाले को आराम देती है। जबकि इसमें लगे शीशे पीछे का पूरा क्लीयर व्यू देते हैं। हालांकि होंडा ने इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम यानी सीबीएस नहीं दिया है। फिर भी ब्रकिंग इफेक्टिव है। इसमें लगे स्विचेस बेहद साधारण हैं। बाईं ओर दिया गया स्विचगियर की फंक्शिनिंग की बाते करें तो इसमें हॉर्न,हेडलाइट आन या आफ करना, बीम लाइट को लो या हाई करना आदि फीचर्स दिए गए हैं। जबकि दाहिनी तरफ लगे स्विच से महज़ इलेक्ट्रिक स्टार्ट की फंक्शिनिंग रखी गई है। होंडा नवी में किल स्विच और हेडलाइट पास फंक्शन दिया जा सकता था जो कि इसमें मिसिंग है। बिल्ड क्वॉलिटी यह होंडा नवी का एक कमजोर पक्ष है। इसमें इस्तेमाल की गई प्लास्टिक का मैटीरियल जरा भी प्रभावी नहीं है। इसका फ्यूल कैप कवर भी ज्यादा प्रभावित नहीं करता है और इसका लॉक भी प्लास्टिक का ही बना हुआ है। लेकिन लगभग 40 हजार रुपये की कीमत वाली मोटरसाइकिल में आप और क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं।
 

कीमत और व्‍यवाहारिकता

Review of Honda Navi, This motorcycle makes people crazy
हौंडा नवी - फोटो : Honda2Wheelers India
होंडा नवी की हेडलाइट काफी बड़ी है ओर यह रात में राइडिंग  के दौरान बेहतरीन विजिबिलटी में सहायक है। प्रिंट व कलर होंडा नवी का दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है 39718/-। यह कीमत इंश्योरेंस और रोड टैक्स चुकाने के बाद आती है। अगर आप इसमें शीशे, साइड स्टैंड,नंबर प्लेट आदि एसेसरीज लगवाते हैं तो उसके लिए इस कीमत से अलग चार्ज किया जाएगा। यह नवी के रजिस्ट्रेशन में शामिल नहीं है। होंडा नवी 5 अलग रंगो में उपलब्ध है। भारत में फिलहाल इसका कोई भी कॉम्पटीटर नहीं है और शायद आने वाले दिनों में जल्द कोई होगा भी नहीं। हालांकि, बात अगर अंतर्राष्ट्रीय टू व्हीलर मार्केट की करें तो ऐसे मॉडल्स मौजूद हैं। होंडा की ही ग्रॉम इसका उदाहरण है। कु‍ल मिलाकर अगर आप अपने इंटर में बढिया नंबर से पास हुए बच्‍चे को कुछ तोहफा देना चाहते हैं इसके बारे में सोच सकते हैं। यह एकदम अलग है और कोई ऐसा तोहफा पाकर आपको गले लगाने से नहीं चूकेगा। नवी का टार्गेट 18 से 25 साल के उम्र वर्ग वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed