फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   suzuki gsx series is out of market now

सुजुकी की यह बाइक देखने में देती है सबको मात, फिर भी हुई मार्केट से बाहर

Tue, 28 Aug 2018 11:11 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
suzuki gsx series is out of market now
suzuki gsx r
सुजुकी ने अपनी सुपरबाइक GSX-R series की बिक्री भारत में बन्द कर दी है। कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल की जानकारियों को अपने आधिकारिक वेबासाइट से हटा लिया है। गौरतलब हो कि सुजुकी GSX-R series भारतीय बाजार में दो अलग अलग वैरिएंट में उपलब्ध थी जिसमें GSX-R1000 और फ्लैगशिप GSX-R1000 शामिल थें। कंपनी ने GSX-R1000 को भारतीय बाजार से फिलहाल हटा दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में सुजुकी ने अपनी GSX-R1000 की कीमत में तकरीबन 2.19 लाख रुपये कम की थी जिसके बाद इसकी कीमत 19.81 लाख रुपये हो गई थी। इसके पहले ये बाइक भारतीय बाजार में 22 लाख रुपये में बेची जा रही थी। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में कटौती इसकी बिक्री को बढ़ाने के लिए किया था। लेकिन भारतीय बाजार में ये बाइक कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


 सुजुकी GSX-R1000 बेहद ही शानदार बाइको में से एक है। कंपनी ने इस बाइक में 998.8 सीसी की क्षमता का लिक्वीड कूल्ड इन लाइन 4 सिलेंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया था। जो कि बाइक को 199.3 बीएचपी की पॉवर और 117.5 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी ने इस बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयोग किया था। इसके अलावा इस बाइक में स्लीपर क्लच को बतौर स्टैंडर्ड रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed