{"_id":"5ad1a7184f1c1b360b8b4730","slug":"suv-scooter-sales-outshines-small-cars-sedan-and-motorcycle-in-2017-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017-18 में सात गुना बढ़ी कारों के मुकाबले एसयूवी की बिक्री, स्कूटर्स की मार्केट में हुई वापसी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2017-18 में सात गुना बढ़ी कारों के मुकाबले एसयूवी की बिक्री, स्कूटर्स की मार्केट में हुई वापसी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Kia Motors Niro SUV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त वर्ष 2017-18 में लोगों ने छोटी कारों और सीडान के बदले एसयूवी को ज्यादा पसंद किया। इसके साथ ही पिछले वर्ष स्कूटर्स की मार्केट में एक बार फिर से वापसी हो गई, क्योंकि इसकी बिक्री मोटरसाइकिल के मुकाबले ज्यादा हुई।
विज्ञापन
छोटी कारों की बिक्री में मात्र 3 फीसदी की बढ़ोतरी
सियाम के अनुसार, इस दौरान छोटी कारों की ब्रिकी में केवल 3 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं एसयूवी की बिक्री में 21 फीसदी , स्कूटर्स में 20 फीसदी और मोटरसाइकिल में 14 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं एसयूवी का शेयर 14 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी के करीब हो गया है।
विज्ञापन
बिकी 9.2 लाख एसयूवी
वर्ष 2017-18 में 9.2 लाख एसयूवी की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल करीब 7.6 लाख रही थी। वहीं छोटी गाड़ियों और सिडान की बिक्री में किसी तरह का कोई अंतर नहीं देखा गया। यह 21.7 लाख रही, जो 2016-17 में 21 लाख थी।
विज्ञापन
इस साल भी रहेगा दबदबा
एसयूवी का इस साल भी दबदबा रहने की उम्मीद है। भारत में भी लोग अब बड़ी गाड़ियों को ज्यादा पसंद करने लगें है। जैसे-जैसे कंपनियां नए मॉडल बाजार में लांच करेंगी, वैसे-वैसे इनकी डिमांड में उछाल देखने को मिलेगा।
यह गाड़ियां की गई सबसे ज्यादा पसंद
जिन एसयूवी को मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, उनमें मारुति ब्रेजा, ह्यूंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कोर्पियो, जीप कॉम्पास, बीएमडब्लू एक्स1, मर्सिडीज जीएलसी और ऑडी क्यू7 शामिल हैं।