फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   SUV sales superhit in used car market, customers are buying old car as compared to new car

यूज्ड कार मार्केट में भी सुपरहिट हैं SUV, नई कार की बजाय पुरानी को दे रहे हैं तरजीह

Fri, 19 Jul 2019 03:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Jul 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
SUV sales superhit in used car market, customers are buying old car as compared to new car
Used Car

भारत में नई कारों का बाजार बिल्कुल ठंडा पड़ा हुआ है, लेकिन पुरानी कारों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले पांच सालों में नए कारों के मुकाबले पुरानी कारों की की बिक्री में डेढ़ गुना का इजाफा हुआ है। वहीं पुरानी कारों का बाजार नौ हजार करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

12 फीसदी की बढ़ोतरी

आंकड़ों के मुताबिक दो सालों में पुरानी कारों का बाजार 12 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7800 करोड़ डॉलर से बढ़कर 9,000 करोड़ डॉलर हो गया है। जबकि नई कारों और एसयूवी की बिक्री में अप्रैल से लेकर जून तक 18.4 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं पुरानी कारें बेचने वाली फर्म्स महिन्द्रा फर्स्ट च्वाइस, ड्रूम और ओएलएक्स का कहना है कि पुरानी कारों और एसयूवी की बिक्री 15 फीसदी तक बढ़ी है। जिसके चलते मौजूदा वक्त में पुरानी कारों और एसयूवी का बाजार 48 लाख यूनिट हो गया है, जबकि नई कारों और एसयूवी की 30 लाख यूनिट ही मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी हिस्सेदारी पुराने वाहनों

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई कारों के मुकाबले पुरानी कारों की कीमतें 30 से 40 प्रतिशत तक कम होती हैं, बावजूद इसके पुरानी कारों का बाजार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स और टू-व्हीलर मिला कर पूरे ऑटोमोबाइल मार्केट की वेल्यू 18 हजार करोड़ डॉलर होगी, जिसमें से 50 फीसदी की हिस्सेदारी पुराने वाहनों की होगी।
 

विज्ञापन

पुरानी गाड़ी के बदले पुरानी गाड़ी खरीदने का ट्रेंड

वहीं अगले पांच सालों में पुरानी कारों और एसयूवी की मांग में बढ़ोतरी होने वाली है। साथ ही, पुरानी कारों के बाजार में एक नया ट्रेंड और सामने आ रहा है। ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है, जो पुरानी कार के बदले एक्सचेंज में पुरानी कार ही खरीद रहे हैं। पहले यह ट्रेंड नई कार खरीदने पर होता था, जहां लोग पुरानी कार एक्सचेंज करके नई कार खरीदते थे, लेकिन इस ट्रेंड में तेजी से गिरावट आई है।
 

SUV लिस्टिंग में 48 फीसदी की बढ़ोतरी

वहीं पुरानी कार मार्केट में सेडान या हैचबैक कारों के मुकाबले अभी भी एसयूवी की डिमांड है। पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में जहां 23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं एसयूवी की बिक्री में मात्र 4.5 फीसदी की ही कमी आई है। पुरानी कारों के ऑनलाइन बाजार में जहां एसयूवी की सेगमेंट की लिस्टिंग में 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं मांग में 24 फीसदी का उछाल आया है। इसकी वजह है कि पिछले कुछ समय से बाजार में हेक्टर और वेन्यू जैसी लेटेस्ट फीचर वाली गाड़ियां लॉन्च हुई हैं, जिसके चलते लोग पुरानी एसयूवी की जगह नई में अपग्रेड कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed