Steelbird ने लॉन्च किया अनोखा हेलमेट, दिन और रात को देखकर बदल जाता है रंग
एशिया के शीर्ष हेलमेट निर्माता, स्टीलबर्ड हाई-टेक इण्डिया ने एसए-1 हेलमेट लांच किया है, यह विश्व का पहला हेलमेट होगा जिनमें नाका डक्ट एयरफ्लो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हेलमेंट की एयरफ्लो प्रणाली विशेषतौर पर रेसिंग कारों और विमानों में प्रयुक्त होने वाले हेलमेटों जैसी है।
शील्ड पर लगा डबल नाका इनलेट लगा होने से हेलमेट के भीतर काफी अच्छी तरह हवा का प्रवेश होता है जिससे हेलमेट का भीतरी भाग तरोजाता और नमी मुक्त रहता है। हेलमेट के पीछे की तरफ लगे नाका इनलेट के बारे में बात की जाए तो इससे भीतर आने वाली हवा की तीव्रता से निकासी होती रहती है।
इस हेलमेट का डिजाइन इटली में तैयार किया गया और यह काफी आरामदायक होने के साथ ही इसका इन्टीरियर बदले जाने योग्य है। एसए-1 एरोनॉटिक्स हेलमेट का सुव्यवस्थित डिजाइन एयर ड्रैग को कम करता है, इसलिए दक्षता में वृद्धि होती है।
एसए-1 एरोनॉटिक्स हेलमेट इरिडियम कोटेड, नाइट विजन, स्मोक वाइजर, विशेष रूप से फोटो क्रोमैटिक वाइजर की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ पेश किया गया है। संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो इस हेलमेट में 10 प्रकार के वाइजर की एक विशाल श्रृंखला है। यह नया स्टाइलिश हैलमेट निश्चित तौर पर इस टेक्नोलॉजी के साथ चालक का सिर ठण्डा रखेगा और इस बात की सुनिश्चिता प्रदान करेगा कि चालक के सिर पर अधिक पसीना नहीं हो।
एक विशेष प्रकार का वाइजर जो कि इस हेलमेट में दिया गया है वह है फोटो क्रोमेटिक वाइजर जो कि रोशनी के अनुरूप अपना रंग बदलता है और दो पहिया चालक एसए-1 हेलमेट को लगा कर आसानी से ड्राइव कर सकता है। यह वाइजर दोपहर के समय जहा स्मोकी रंग का हो जाता है वही अंधेरा होने पर कांच की माफिक सम्पूर्ण पारदर्शी।
ये हेलमेट्स बैटल ग्रीन, हॉट पिंक, मिडनाइट ब्लैक, डेजर्ट स्टॉर्म, मरून, मून येलो, रॉयल ब्राउन इत्यादि, मैट और ग्लॉसी रंगो में उपलब्ध हैं। एसए-1 एरोनॉटिक्स हेलमेट स्टीलबर्ड के सभी आउटलेट्स और पर विभिन्न दरों 2999 रुपए से लेकर 5999 रुपए तक की रेंज पर उपलब्ध है।