फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Sonalika tractors enters china market with Shandong luyu

Sonalika tractors ने रखा चीन के बाजार में कदम, असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी

Tue, 22 Oct 2019 02:13 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 22 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Sonalika tractors enters china market with Shandong luyu
Sonalika tractors ने रखा चीन के बाजार में कदम - फोटो : Social

देश की बड़ी ट्रैक्टर कंपनी सोनालिका अब चीन के ऑटो बाजार में पहुंच गई है। सोनालिका ग्रुप के मुताबिक उनकी फ्लैगशिप कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड चीन के शैनडांग लुयु हेवी इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के साथ मिलकर चीन में 40 करोड़ डॉलर की लागत से संयुक्त उपक्रम बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैक्टर्स के इंजन के लिए सोनालिका चीन में एक असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है, आपको बता दे कि ‘सोनालिका’ भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर एक्सपोर्ट कंपनी है। आइटीएल ने इस समय 120 देशों में अपनी मौजूदगी बना रखी है।

विज्ञापन

 

इस बारे में सोनालिका ITL के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक मित्तल ने  कहा कि चीन में हमारे ट्रैक्टर्स की डिमांड काफी ज्यादा है। और हम उम्मीद करते है कि अपने पार्टनर के साथ मिलकर चीन के किसानों को बेहतर तकनीकी और उचित मूल्य पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाएंगे।

विज्ञापन

 
इस समय चीन दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर बाजार है और अब धीरे-धीरे ग्लोबल ट्रैक्टर निर्माता के रूप में अपनी मजबूती दर्ज कर रहा है, ऐसे में सोनालिका के लिए यहां काफी अवसर हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लुयु ने चीन के स्मॉल लोडर, फोर्कलिफ्ट बाजार में अच्छी मौजूदगी बना रखी है। यह अपने उत्पादों को दूसरे देशों में निर्यात भी करती है। कंपनी के मुताबिक हम लुयु के अलावा दूसरे पार्टनर्स  के साथ मिलकर इस कारोबार को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं। इस संयुक्त उपक्रम के जरिये लुयु के लोडर और दूसरी उपकरणों के लिए इंजन भी असेंबल किए जाएंगे।जिस तरह सोनालिका ग्रुप चीन में अपने लिए संभावना तलाश रही है। ऐसे में इस बात की उम्मीद लगाई जा सकती है की भारत में मौजूदा अन्य  ट्रैक्टर कंपनियां भी ऐसे कदम उठाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed