फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   smart theives are stealing cars by software hacking

हैक करके चोरी हो रही हैं कारें, 2 महीने में 40 कारें गायब, ये हैं बचने के तरीके

Thu, 06 Sep 2018 02:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
smart theives are stealing cars by software hacking
car hacking software

कार को आजकल खरीदने से ज्यादा उसकी देखभाल करना मुश्किल हो गया है। पहले लोग कार को लॉक करके बेफ्रिक रहते है और होना भी चाहिए जब कार लॉक कर दी तो कैसा डर लेकिन अब जान लिजिए आपकी कार बिल्कुल भी सेफ नहीं है चाहे आप कहींं भी पार्क करें। हाल ही में नोएडा के सेक्टर-137 में एग्जॉटिका फ्रेस्को सोसायटी के बाहर चोरों ने बुधवार को लैपटॉप की मदद से नई क्रेटा चोरी कर ली। कार सिर्फ 2 माह पुरानी थी।

विज्ञापन


चोरो ने पहले कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की और ऐसा ना होने पर उन्होने कार में लैपटॅाप से कुछ किया और कार को उडा ले गये। कार के सॉफ्टवेयर को हैक करके यह चोरी की गई है।  बता दें कि इससे पहले भी चार्ली मिलर और क्रिस व्लासेक नाम के दो मशहूर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इंटरनेट से कनेक्टेड कारों के इंजन ऑन/ऑफ करने से लेकर कार को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में लेने का दावा किया था और ऐसा करके भी दिखाया।

विज्ञापन

कारों को हैक करने के लिए हैकर्स अपना रहे हैं ये तरीके

smart theives are stealing cars by software hacking
hack
रेडियो के जरिए कार को हैक करने में रेडियो की बड़ी भूमिका होती है। दरअसल हैकर्स रेडियो सिग्नल के जरिए ही रिमोट से कार को मिलने वाले सिग्नल को डिकोड करते हैं। इसके अलावा इंटरनेट से कनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम वाली कारों को भी हैक किया जा सकता है। हालांकि इसे रोकने के लिए कार निर्माता कंपनियां काम भी कर रही हैं। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जा रहा है। 

यू कनेक्ट के जरिए यू कनेक्ट एक ऐसा इंटरनेट कनेक्टेड सिस्टम है जिसके जरिए कार में इंफोटेनमेंट, फोन पर बातचीत, जीपीएस नेविगेशन और वाई-फाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इंटरनेट का कनेक्शन होने के कारण हैकर्स कार के आईपी एड्रेस के जरिए भी कार को अपने कंट्रोल में लिया जा सकता है।
 
बचने के तरीके
1. कुछ कार इंश्योरेंस कंपनियां आपकी कार में एक डोंगल लगाती हैं ताकि आपकी ड्राइविंग बिहैवियर को ट्रैक किया जा सके। तो आपकी कार में भी ऐसा कोई डोंगल लगा हुआ है तो उसे निकाल दें।

2 .अगर आपकी कार में गियर लॉक नहीं है। तो लगवा ले गियर लॉक से आपका गियर लॉक हो जाता है और कोई इसे हिला भी नहीं सकता।

3. अगर आपकी कार कहीं पार्क है तो आप चाबी को काफी दूर रखें। ऐसे में कार और चाबी एक दूसरे के रेंज में रहेंगे जिससे आपको नुकसान हो सकता है। हैकर्स इसका फायदा उठाकर आपकी चाबी से निकलने वाले सिग्नल को डीकोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed