फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   skoda superb sportline launch in india , know the features and price of this luxury car

Skoda superb spotline भारत में लांच, लुक्स ऐसे के Audi, Mercedes भी हो गई फेल

Thu, 18 Oct 2018 01:14 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
skoda superb sportline launch in india , know the features and price of this luxury car
skoda superb sportline

स्कोडा की कार को भारत में लग्जरी कारों में शुमार किया जाता है। कई बार स्कोडा की कारों को देखकर आँखें धोखा खा जाती है। कि कहीं कोई मर्सिडीज तो नहीं जा रही है। अपनी इसी शान को बरकरार रखते हुए स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन को भारत में लांच कर दिया गया है।  स्कोडा ने इस कार को  Lauren और Klement ट्रिम के नीचे स्थान दिया है।

विज्ञापन


इस नई कार में आपको ढ़ेरो ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इस कार को एक स्पोर्टी लुक देने में कारगर हैं। लांच हुई कार में लाल और काले रंग के पेंट का इस्तेमाल किया गया है जो इसे काफी हद तक स्पोर्टी लुक देता है। हालांकि कार में क्रोम का इस्तेमाल न के बराबर किया गया है। कार के पहियों में ब्लैक कलर के 19-इंच का अलॉय व्हील लगा है जिसे काले रंग से फिनिश किया गया है।
विज्ञापन


कार में इंटीरियर की बात करें तो इसमें अलकंतरा, एल्यूमिनियम और काफी हद तक कार्बन फाइबर का इस्तेमाल करके चीजों को डिजाइन किया  गया है। इससे अलग आपको कार के इंटीरियर में लाल कलर के एक्सेंट्स भी मिलेंगे। जो कि इस कार के इंटीरियर को एक प्रीमियम लुक देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

skoda superb sportline launch in india , know the features and price of this luxury car
skoda superb sportline

 कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में यात्री और ड्राइवर की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन में कंपनी ने 6 एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और रियर रिव्यू कैमरा आदि की सुविधाएं दी है।।

स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन कार के पेट्रोल वर्जन के इंजन में पहले वाला 1.8-लीटर टीएसआई इंजन लगा है जो कि 180 बीएचपी की पावर और 320एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होने की संभावना है।

वहीं अगर स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन के डीजल वर्जन की बात करें तो इसमें  2.0-लीटर टीडीआई  इंजन लगाया जाएगा। जो कि 177 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।कंपनी ने डीजल वेरियंट में ए 6-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध कराया है।

भारत में स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन के प्रतिद्वंदीयों की बात करें तो इसके मुकाबले के लिए बाजार में पहले से ही  होंडा एकॉर्ड, फॉक्सवैगन पसाट और टोयोटा कैमरी हाइब्रिड जैसी कार मौजूद है। कंपनी ने इस स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 28.99 लाख रुपये वहीं इसके डीजल वेरियंट की कीमत 31.49 लाख रुपये रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed