फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   skoda india head sudhir rao left the company due to personal reason

स्कोडा इंडिया के प्रमुख ने छोड़ा अपना पद

Wed, 17 May 2017 01:26 PM IST
Updated Wed, 17 May 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
skoda india head sudhir rao left the company due to personal reason

चेक कंपनी स्कोडा इंडिया के प्रमुख सुधीर राव अब स्कोडा इंडिया को छोड़ रहे हैं। राव अपनी इच्छा से 30 जून 2017 से कार्यमुक्त हो जाएंगे। राव पिछले पांच सालों से स्कोडा इंडिया को चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्कोडा इंडिया के तरफ से जारी एक बयान में मिस्टर राव को उनके किए गए कार्यों के लिए सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। 

विज्ञापन


स्कोडा इंडिया से पहले राव 20 सालों तक जनरल मोटर्स के साथ काम कर चुके हैं व इसके पहले वो हिंदुस्तान मोटर्स व सीके बिरला ग्रुप को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2008 में वो रेनो इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर बनाए गए जहां पर उन्होंने जनवरी 2012 तक काम किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः स्कोडा की नई एसयूवी की देखें ये पांच तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोडा ऑटो इंडिया ने वित्त वर्ष 2016-17 में 13 हजार 712 कारें बेचीं जो कि पिछले साल की तुलना में 10.78 फीसदी कम था। मौजूदा समय में कंपनी के पास भारत में 0.49 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी पैसेंजर्स वेहिकल में है। स्कोडा पूरी दुनिया में अपनी बिल्ड गुणवत्ता व अच्छी कारों के लिए मशहूर है पर भारत में आफ्टर सेल सर्विस कमजोर होने के कारण कंपनी ज्यादा बिजनेस नहीं कर पा रही है। 


हाल ही में स्कोडा इंडिया ने 2017 के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा किया है जिसके तहत वो नए मॉडल जैसे कि सात सीटर कोडियाक एसयूवी, ऑक्टेविया आरएस व ऑक्टेविया फेसलिफ्ट को बाजार में लाने जा रही है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed