फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Skoda Auto India has confirmed new skoda octavia 2021 launch date in india 2021 Octavia sedan 2021 skoda octavia specs

कंफर्म: 2021 Skoda Octavia 10 जून को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत

Wed, 02 Jun 2021 01:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 01:21 PM IST
सार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) अपनी चौथी पीढ़ी की स्कोडा ऑक्टेविया की कीमतों का एलान 10 जून को करेगी। बता दें कि स्कोडा ऑक्टेविया को भारतीय बाजार में अप्रैल के आखिर में लॉन्च करने की योजना बना रही थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी लॉन्चिंग लगातार टलती गई। 

विज्ञापन
Skoda Auto India has confirmed new skoda octavia 2021 launch date in india 2021 Octavia sedan 2021 skoda octavia specs
Skoda Octavia 2021 - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने आखिरकार अपनी नई 2021 Skoda Octavia (2021 स्कोडा ऑक्टेविया) की लॉन्चिंग की तारीख की पुष्टि कर दी है। कंपनी अपनी चौथी पीढ़ी की स्कोडा ऑक्टेविया की कीमतों का एलान 10 जून को करेगी। इसके साथ ही इस कार के स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल्स का भी खुलासा करेगी। इससे पहले, कार निर्माता ने पुष्टि की थी कि 2021 स्कोडा ऑक्टेविया निश्चित रूप से जून में लॉन्च कर दी जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई थी। स्कोडा ने देश में महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसकी लॉन्च की तारीख को कई बार आगे बढ़ाने का फैसला किया। 
विज्ञापन


बता दें कि स्कोडा ऑक्टेविया को भारतीय बाजार में अप्रैल के आखिर में लॉन्च करने की योजना बना रही थी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए इसी लॉन्चिंग को मई के महीने तक के लिए बढ़ाना पड़ा था। लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर कंपनी ने अपनी न्यू जेनरेशन ऑक्टेविया सेडान कार की लॉन्चिंग को जून तक टालने का फैसला किया। अब ऐसा लगता है कि चीजें ठीक रहीं तो इस कार को 10 जून को लॉन्च कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

कंपनी ने ट्विटर पर किया एलान

Skoda Auto India has confirmed new skoda octavia 2021 launch date in india 2021 Octavia sedan 2021 skoda octavia specs
Skoda Octavia 2021 at company's production facility in Aurangabad - फोटो : Skoda
स्कोडा ऑटो इंडिया ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए 2021 ऑक्टेविया सेडान की लॉन्च की नई तारीख की घोषणा की। ट्विटर पर स्कोडा ने लिखा, "ऑल-न्यू ऑक्टेविया एक शानदार कॉम्बिनेशन है, कालातीत डिजाइन, बेजोड़ सुरक्षा, सहज टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस, ज्यादा जगह और आराम प्रदान करता है। 10 जून को लॉन्च हो रहा है।"
 


स्कोडा ऑक्टेविया सेडान कार भारत में चेक कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय पेशकश में से एक है। कंपनी ने चौथी पीढ़ी ऑक्टेविया का ग्लोबल डेब्यू दो साल पहले कर दिया था। लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसके लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ा। इसके कई महीनों के स्कोडा ने बताया कि उसने औरंगाबाद स्थित अपने प्लांट में इस कार का उत्पादन शुरू कर दिया। 

दो साल पहले हुई थी पेश

नई स्कोडा ऑक्टेविया को पहली बार 2019 के आखिर में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पेश किया गया था। जिसके बाद इसे कुछ वैश्विक बाजारों में उतारा गया है। स्कोडा ने ऑक्टेविया को पहली बार अपने डेब्यू प्रोडक्ट के रूप में साल 2001 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह एक ऐसा समय था जब सेडान कारें यहां काफी लोकप्रिय थीं। भारत और दुनिया में कई बाजारों में जब एसयूवी की लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है, ऑक्टेविया किसी तरह से अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है। चौथी पीढ़ी की ऑक्टेविया, अपने पिछले मॉडल्स की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 19 mm लंबा और 15 mm चौड़ा होगी। जिससे यात्रियों को इसमें ज्यादा जगह और आराम मिल सकेगा। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन को स्कोडा सुपर्ब में भी इस्तेमाल किया गया है। नए मॉडल में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

डिजाइन और फीचर्स

न्यू-जेनरेशन ऑक्टेविया के एक्सटीरियर की बात करें तो यह पिछले मॉडल के क्वाड हेडलैंप स्टाइल को स्कोडा सुपर्ब की तरह अधिक पारंपरिक डिजाइन के साथ रिप्लेस करेगा। इसके कैबिन को अपडेट किया गया है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर में अंदर एक बैज और ब्लैक कलर की कलर स्कीम मिल सकती है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल अपीयरेंस के साथ डैशबोर्ड, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। 

कीमत और मुकाबला

नई स्कोडा ऑक्टेविया 2021 को भारतीय बाजार में सबसे पहले 2020 के आखिर तक लॉन्च किए जाने की योजना थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग को टालना पड़ा था। अब एक बार फिर इसकी लॉन्चिंग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के वक्त ही होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑक्टेविया 2021 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Honda Civic, Hyundai Elantra और Toyota Corolla Altis जैसी सेडान कारों से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed