फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   SIAM proposed all new vehicle sales in India to be pure electric by 2047

साल 2047 तक भारत में सारे वाहन होंगे इलेक्ट्रिक : सियाम

Thu, 21 Dec 2017 02:50 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Thu, 21 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
SIAM proposed all new vehicle sales in India to be pure electric by 2047
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक प्रस्ताव में कहा है कि साल 2047 में तमाम नए वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक होंगे, जबकि शहरों के अंदर जो सार्वजनिक उपयोग के वाहन होंगे वे 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: खरीदना चाहते हैं 650 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड? जानिए कब और कैसे कर पाएंगे बुकिंग
विज्ञापन


केंद्र सरकार को सौंपे गए श्वेत पत्र में सियाम ने कहा है कि उसका उद्देश्य 2030 तक बिक्री होने वाले नए वाहनों का 40 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का है। सियाम ने एक बयान में बताया कि उसने यह श्वेत पत्र सरकार के उस दृष्टिकोण के तहत लाया है, जिसके मुताबिक, साल 2030 तक सभी सार्वजनिक वाहनों तथा 40 फीसदी व्यक्तिगत वाहनों को इलेक्ट्रिक करने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने हालांकि इस साल अप्रैल माह में कहा था कि सरकार का विचार है कि 2030 तक देश में पेट्रोल या डीजल से चलने वाली एक भी कार नहीं बिकनी चाहिए। साल 2047 में देश की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर शत फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रस्ताव करते हुए सियाम ने एक खाका पेश किया, जिसमें साल 2030 तक देश में 60 फीसदी नए वाहनों की बिक्री हरित प्रौद्योगिकी जैसे हाइब्रिड होगी, जबकि अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले होंगे। सियाम के प्रेसिडेंट अभय फिरोदिया ने कहा कि इस सपने को साकार करने के लिए उद्योग, सरकार तथा विभिन्न साझेदारों को सहयोग करने और अपनी शत फीसदी प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed