फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Santro make a public debut today, know the features and price of this all new hatchback car

Santro 2018: हुंडई की नई सैंट्रो कार से उठा पर्दा, ये होगी इसकी खासियत

Tue, 09 Oct 2018 12:10 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Santro make a public debut today, know the features and price of this all new hatchback car
Hyundai Santro

लगभग बीस साल बाद हुंडई की कार सैंट्रो ने आज कमबैक किया । कार की बुकिंग 10 अक्टूबर यानि कल से शुरू हो रही है। हुंडई की इस आने वाली हैचबैक कार को कंपनी द्वारा AH2 कोड नेम दिया गया। इस कार के नामकरण के लिए एक कॉन्टेस्ट भी हुआ था। जिसमें लगभग 4 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया ।

विज्ञापन


जिसमें 2 लाख इस कार का नाम सैन्ट्रो रखने के पक्ष में थें। अब तक कंपनी की ओर से इस कार का सिर्फ एक स्कैच जारी किया गया था। लेकिन आज हुंडई की इस कार से पर्दा उठ गया है। हुंडई की कार सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट में उतारा  गया है जिनमें एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़, स्पोर्ट्ज़ (O) और एस्टा शामिल हैं। कार को पहली सैंट्रो के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रमक और स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Santro make a public debut today, know the features and price of this all new hatchback car
Hyundai Santro

हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

नई सैंट्रो  कार में 1.1-लीटर का 4-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। साथ ही इस इंजन में 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का भी विकल्प होगा।  सैंट्रो में सीएनजी का विकल्प भी दिया जाएगा। हालांकि हुंडई की यह पहली ऐसी कार होगी जो कि एएमटी विकल्प में मौजूद होगी।

बता दें, कंपनी ने अभी तक इस कार कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। कंपनी  सैंट्रो की कीमत को 23 अक्टूबर को साझा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed