फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Safe night driving tips all you need to know

रात में गाड़ी चलाते समय अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं होगी कोई दुर्घटना

Sun, 29 Sep 2019 08:41 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 29 Sep 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Safe night driving tips all you need to know
Night Drive Tips - फोटो : Social

ज्यादातर लोगों को रात में ड्राइव करना पसंद आता है। छोटी ड्राइव तक तो यह बात ठीक है लेकिन जब बात लम्बी यात्रा की हो तो सोचना पड़ता है। वो बात अलग है जब कोई इमरजेंसी हो, लेकिन अगर आप शौक का लिए रात के समय गाड़ी चलाते हैं तो फिर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि जरा सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है।

विज्ञापन

पूरी नींद लें

अगर आपका रात में निकलना बेहद जरूरी है और आपके समय है, तो कुछ देर अच्छी नींद लें। क्योंकि रात में 3से 5 बजे का समय सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए होता है। यह वह समय होता है जब व्यक्ति पर नींद सबसे ज्यादा हावी होती है। हमने कुछ प्रोफेशनल ड्राइवर से इस बारे में बात कि तो उन्होंने बताया कि रात में लंबी यात्रा पर निकलने से पहले हम अच्छी नींद लेते हैं क्योंकि पूरी रात गाड़ी चलानी पड़ती है। यदि ड्राइविंग करते समय आंख लग गई या छोटी सी झपकी भी आ गई तो आप किसी से टकरा सकते हैं और गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर कभी ड्राइविंग ना करें

शराब पीकर गाड़ी चलाना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। ऐसा करके एक तरफ तो आप कानून तोड़ते हैं वहीं दूसरी तरफ आप अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते है। शराब पीकर बिलकुल भी ड्राइव न करें और रात के समय तो यह सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

गति पर नियंत्रण

रात में कार चलाते समय रफ्तार कम रखें। कई बार रात में गड्ढे या रोड ब्रेकर दिखाई नहीं देते। ऐसे में यदि कार को नियंत्रित रफ्तार  पर चलाएंगे तो सही समय पर ब्रेक लगा पाएंगे। इससे आप किसी दुर्घटना के समय भी अपनी कार को नियंत्रित कर पाएंगे।

शॉर्ट कट न लें

रात में ड्राइव करते समय कभी भी शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें। यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हमेशा बिजी रुट से ही जाएं और कोशिश करें कि सिंगल लेन की सड़क का इस्तेमाल ना करें।

खिड़की थोड़ी खुली रखें

रात में कार चलाते समय तेज आवाज में संगीत न सुनें। विंडो थोड़ी खुली रखें इससे आपको बाहर की आवाज सुनाई देगी जिससे आप ड्राइव करते समय अलर्ट रहेंगे।
 

यात्रा के बीच में ब्रेक लें

रात को यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकल रहें हैं तो थोड़े-थोड़े समय पर कहीं गाड़ी खड़ी करके कुछ खा लें या कम-से-कम पानी पी लें। इससे आपके शरीर और कार को थोड़ा आराम मिल जाएगा और सफर के लिए पुन: तैयार होने के लिए आपको थोड़ा समय और एनर्जी मिल जाएगी।

दूरी बनाए रखें

रात में अपने से आगे चलने वाले वाहन से नियमित दूरी बनाकर चलें। न जाने कब आगे चलने वाला कब अचानक से ब्रेक मार दे जिससे टक्कर लगने और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी।

अकेले यात्रा पर जाने से बचें

रात को कभी भी अकेले लम्बी यात्रा पर न निकलें। क्योंकि यदि एमरजेंसी पड़ी तो आपके लिए दिक्कत हो जाएगी। इसलिए अपने साथ एक साथी जरूर लेकर जाएं,  इससे सफर आसान हो जाएगा और जरूरत पड़ने पर दोनों एक दूसरे के काम भी आ सकेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed