फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Rural India holds the aces for critical growth of Tata Motors’ passenger vehicle business

गांवों के सहारे टाटा करेगी तरक्की, ये है नई रणनीति

Thu, 11 May 2017 06:37 PM IST
Updated Thu, 11 May 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Rural India holds the aces for critical growth of Tata Motors’ passenger vehicle business

अपने नए मॉडलों के सहारे टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने उस सपने को पूरा करना चाहता है जिसे सालों पहले कंपनी के मैनेजमेंट ने देखा था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं और टाटा मोटर्स तरक्की के शिखर की ओर बढ़ चुका है। टाटा टियागो, हेक्सा व टिगोर के जरिए कंपनी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। लोगों को ये गाड़ियां पसंद भी आ रही हैं। पैसेंजर कार बिजनेस में सबसे बढ़िया ग्रोथ टाटा को ग्रामीण इलाकों में नजर आ रही है। यही वजह है कि टाटा की रणनीति अब ग्रामीण इलाकों के पगडंडियों को छूती हुई बनाई जाएगी जिससे वह मुकाम हासिल किया जा सके जो अब कंपनी को दिखने लगा है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के ओर से जारी एक आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा गया है कि 35 फीसदी बिक्री का कुल हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहा है, यही वजह है कि अब टाटा की रणनीति में ग्रामीण इलाकों को साथ लेकर योजना बनाई जाएगी। इसकी दो वजहें हैं एक तो ये है कि मेट्रो में रहने वाले लोगों की अपेक्षाएं और खर्च करने की क्षमता बढ़ चुकी है इसलिए वो बड़ी गाड़ियों की ओर बढ़ रहे हैं इसलिए अब सिर्फ महानगरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है दूसरा ये कि अब गांवों में रहने वाले लोगों के पास खर्च करने के लिए काफी पैसा है और उनकी आकांक्षाएं भी आसमान छू रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में छुपी हैं अपार संभावनाएं

Rural India holds the aces for critical growth of Tata Motors’ passenger vehicle business

मौजूदा समय की बात करें तो भारत में एक हजार लोगों पर सिर्फ 20 कारें हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में विकास असीमित संभावना छिपी हुई है। टाटा मोटर्स टियर टू व टियर 3 शहरों में किफायती मोबिलिटी संशाधनों पर ध्यान दे रही है। अब टाटा मोटर्स का पूरी रणनीति भारत के भौगोलिक परिवेश के हिसाब से होगी। सबसे पहले टाटा मोटर्स उन सेगमेंट में कारोबार बढ़ाएगी जो अभी अछूता है। भौगोलिक कंडीशन के हिसाब से देखें तो पूरे भारत में लगभग 4500 तहसीलें हैं, इसलिए जरूरी है कि कंपनी सबसे पहले हर जगह अपना सर्विस व सेल्स नेटवर्क स्‍थापित करे। मौजूदा समय में टाटा के पास 700 सेल्स प्वाइंट है जिसे कंपनी तीन साल में बढ़ाकर 1500 तक करने जा रही है। सेल्स प्वाइंट बढ़ेंगे तो लोगों की पहुंच टाटा तक बढेगी। 

इसे भी पढ़ें ःTata Tiago: तरक्की के शिखर पर बढ़ते कदम

आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा मोटर्स की ग्रामीण इलाकों में बिकने वाली कारों में किसान लगभग 30 फीसदी योगदान देते हैं इसके बाद दुकानदार या लोकल लेवल पर बिजनेस करने वाले लोग आते हैं। टाटा के नए उत्पादों की मांग भी ग्रामीण इलाकों में खूब है जैसे कि टियागो व टिगोर की। देखना दिचचस्प होगा कि टाटा की गांव नीति उसे कितना सफल बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed