फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield to launch most powerful bike Bobber 838 in india all you need to know

Royal Enfield की सबसे ताकतवर बाइक भारत में होने जा रही है लॉन्च ! जानें कीमत

Mon, 21 Oct 2019 07:17 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 21 Oct 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield to launch most powerful bike Bobber 838 in india all you need to know
Royal Enfield Bobber 838 - फोटो : Social

रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ताकतवर बाइक Bobber 838 को EICMA मोटर शो 2018 में पेश किया था। लेकिन उसे समय कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई थीं। लेकीन अब माना जा रहा है कि कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन

दमदार इंजन

इंजन की बात करें तो Bobber 838 में लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड 834cc का सबसे दमदार इंजन दिया गया है। जोकि करीब 90-100 Hp की ताकत मिलती है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को पोलारिस इंडस्ट्रीज और Eicher मोटर्स ने मिल कर तैयार किया है। इतने बड़े इंजन में आने वाली यह रॉयल एनफील्ड की पहली बाइक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो इस नई बाइक में ट्विन एग्जॉस्ट मफलर, फ्रंट व्हील में ट्विन डिस्क ब्रेक्स, फ्लैट हैंडलबार और बड़े व्हीलबेस दिए गए हैं। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। साथ ही इसे ड्युअल चैनल ABS फीचर से लैस किया गया है। इसमें सिंगल सीट दी गई है। जबकि दूसरी सीट के लिए इसमें ऑप्शन भी मिलने की सम्भावना है।

विज्ञापन

डिजाइन

बाइक का डिजाइन बेहद आक्रामक नजर आता है। इसकी बिल्ट क्वालिटी भी बेहद सॉलिड जान पड़ती है। इसमें फुल एलइडी हेडलैंप के साथ डीएलआर दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि EICMA मोटर शो 2018 में Bobber 838 का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था लेकिन इसका प्रोडक्शन मॉडल भी काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा हो सकता है। कंपनी इसे अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने इस बाइक को 2021 में उतारा जा सकता है, वैसे कंपनी ने अभी तक इस बाइक के लॉन्च को लेकर कुछ नहीं बताया। Bobber 838 की संभावित कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed