फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Shotgun name registered in India Know the details of upcoming royal enfield bikes 2021

Royal Enfield Shotgun: भारत में कंपनी ने नई बाइक का कराया पेटेंट, जानें कैसी होगी यह क्रूजर बाइक

Wed, 28 Apr 2021 03:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 03:22 PM IST
सार

हाल के दिनों में रॉयल एनफील्ड ने अपने आनेवाली बाइक्स के लिए कई नए नामों को रजिस्टर किया है। ऐसी उम्मीद है कि रॉयल एनफील्ड शॉटगन कंपनी की नई 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल हो सकती है, जिसे भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

विज्ञापन
Royal Enfield Shotgun name registered in India Know the details of upcoming royal enfield bikes 2021
Royal Enfield Concept Bobber - फोटो : Royal Enfield (For Representation Only)

विस्तार

Royal Enfield Shotgun : देश की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 350cc से लेकर 650cc तक की कई नई मोटरसाइकिलों को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही न्यू जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) को लॉन्च करेगी। जिसके बाद एक नई 350cc टूअर बाइक को उतारेगी। 350cc टूअर बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड Hunter 350 (हंटर 350) रखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी एक नई 650cc क्रूजर बाइक की भी टेस्टिंग कर रही है। 
विज्ञापन

दो 650cc की बाइक की टेस्टिंग

दरअसल रॉयल एनफील्ड इस समय दो अलग-अलग 650cc क्रूजर बाइक्स की टेस्टिंग कर रही है। एक मॉडल में पारंपरिक काफी नीचा क्रूजर स्टाइल का प्रोफाइल होगा, जबकि दूसरा मॉडल मॉडर्न स्टाइल का होगा जिसमें स्पोर्टियर स्टांस रुख के साथ मिड-सेट फुटपेग मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने कई नाम रजिस्टर कराए

हाल के दिनों में रॉयल एनफील्ड ने अपने आनेवाली बाइक्स के लिए कई नए नामों को रजिस्टर किया है। इनमें Flying Flea (फ्लाइंग फ्ली), Roadster (रोडस्टर), Hunter (हंटर) और Sherpa (शेरपा) शामिल हैं। इसके अलावा Royal Enfield Shotgun (रॉयल एनफील्ड शॉटगन) लेटेस्ट बाइक है जिसे कंपनी ने भारत में पेटेंट कराया है। शॉटगन कंधे पर रखकर चलाने वाला हथियार होता है जो कम दूरी पर फायरिंग करने में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी उम्मीद है कि रॉयल एनफील्ड शॉटगन कंपनी की नई 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल हो सकती है, जिसे भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड 650cc क्रूजर कैसी होगी

रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइक के लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई मोटरसाइकिल में गोल हेडलैम्प होंगे। इसके साथ इसमें हवा से बचाव के लिए बड़े वायजर, पतला ईंधन टैंक और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल GT 650) और Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) की तुलना में नई मोटरसाइकिल का व्हीलबेस लंबा हो सकता है।  इसमें स्प्लिट सीट्स, ट्विन-पाइप एग्जॉस्ट सिस्टम, राउंड टेल-लैम्प्स और टर्न इंडिकेटर्स और चौड़े रियर फेंडर होंगे। इसमें फॉरवर्ड-सेट फुट पेग्स और एक चौड़ा हैंडलबार होगा। 

इंजन और पावर

आनेवाली रॉयल एनफील्ड 650cc क्रूजर बाइक में 649cc के ट्विन-सिलेंडर इंजन दिए जाने की उम्मीद है। इस इंजन का इस्तेमाल कॉन्टिनेंटल GT 650 और इंटरसेप्टर 650 में भी किया गया है। यह इंजन 47 PS का पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 

फीचर्स

रॉयल एनफील्ड शॉटगन को एक सामान्य क्रूजर बाइक की तरह बड़े 19 इंच के फ्रंट व्हील और 17 इंच के रियर व्हील को मोटे प्रोफाइल टायर के साथ पेश करने की उम्मीद है। इसमें पीछे की तरफ USD (अपसाइड-डाउन) फ्रंट फोर्क्स और पारंपरिक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर होंगे। ब्रेकिंग के लिए इस क्रूजर बाइक में डिस्क ब्रेक, ड्यूल-चैनल ABS सिस्टम और असिस्ट के साथ स्लिपर क्लच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed