फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield posted best-ever sales in both domestic and export market

रॉयल एनफील्ड ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे ज्यादा बिक्री

Tue, 02 May 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 02 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield posted best-ever sales in both domestic and export market

पूरी दुनिया में अपने अंदाज के लिए मशहूर रॉयल एनफील्ड के बीता महीना सबसे खास रहा। अप्रैल माह में कंपनी ने 60 हजार 142 मोटरसाइकिलों की बिक्री के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले कुछ महीनों में रॉयल एनफील्‍ड की बिक्री में काफी तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन


जहां एक ओर नोटबंदी व बीएस3 के चलते कई बाइक कंपनियां संकट के दौर से गुजर रही हैं ऐसी परिस्थिति में रॉयल एनफील्‍ड बिक्री के मामले में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने इस महीने 25 फीसदी की सेल्स ग्रोथ दर्ज की है। 2016 के अप्रैल माह में कंपनी ने 47 हजार 37 मोटरसाइकिलों की घरेलू बिक्री की थी जो कि इस साल अप्रैल माह में 25 फीसदी बढ़कर 58 हजार 564 यूनिट की हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : तीन साल बाद आप उड़कर पहुंच सकेंगे अपने ऑफिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने कंपनी के निर्यात में 36 फीसदी का इजाफा हुआ। पिछले साल अप्रैल माह में कंपनी ने महज 1160 यूनिट मोटरसाइकिलों का निर्यात किया था जो कि इस साल अप्रैल माह में बढ़कर 1578 यूनिट हो गया। इस तरह से कंपनी ने 25 फीसदी की ग्रोथ से कुल 60 हजार 142 यूनिट की बिक्री की। रॉयल एनफील्‍ड का यह अब तक का सबसे बेस्‍ट बिक्री रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed