Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च, इस बार मिलेगी ज्यादा माइलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield बार अपने ग्राहकों के लिए कुछ नया करने जा रही है। कंपनी इन दिनों अपनी नई अपनी क्रूजर बाइक पर काम रही है। हाल ही में आगामी लॉन्च होने वाला मॉडल टेस्टिंग के दौरान दिखाई दिया है। जीहां हम बात कर रहे हैं नई थंडरबर्ड के बारे में...
थंडरबर्ड का नया अवतार
Rushlane के मुताबिक हाल ही में रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड की तीन प्रोटोटाइप देखी गई थीं। जिनमें से एक में पूरा साइलेंसर क्रोम का था और उसमें विंडशील्ड विजर भी लगा था। उम्मीद कीजताई जा रही है कि नए प्लेटफॉर्म के साथ नेक्स्ट जेनरेशन बुलेट इलेक्ट्रा और रेगुलर थंडरबर्ड क्रूजर वेरिएंट को पेश किया जाएगा। साथ ही इनमें कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
इंजन
बात इंजन की करें तो नई रॉयल एनफील्ड 350 और 500 सीसी दोनों इंजन को BS6 में अपग्रेड कर सकती है यदि ऐसा हुआ इससे माइलेज में अच्छा असर पड़ेगा, यानी माइलेज बढ़ जायेगी साथ ही परफॉरमेंस में भी सुधार होगा। और जब इंजन BS6 में अपग्रेड होंगे तो जाहिर सी बात है प्रदूषण काफी हद तक कम होगा।
कब होगी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड की नई थंडरबर्ड को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन सोर्स के की माने तो कंपनी नए मॉडल को इस साल के अंत तक भी पेश कर सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
लुक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल के लुक्स को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाया जायेगा। यानी क्रूजर बाइक अब ज्यादा स्पोर्टी अवतार में भी देखने को मिलेगी। नई थंडरबर्ड का फ्यूल टैंक पहले से स्लीक होगा इसके अलावा इसमें नए साइड पैनल, एक सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्लिट सीट्स, फ्रंट व्हील पर नया एलॉय व्हील पैटर्न, गोल टेललाइट के साथ रियर फेंडर और टर्न इंडिकेटर्स शमिल किये जायेंगे। सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS को फिट किया जा सकता है। इसके गियरबॉक्स के लेआउट और चेन ड्राइव की जगह में बदलाव देखने को मिल सकता है।