{"_id":"5c25c526bdec2256ba1d823e","slug":"royal-enfield-classic-350-redditch-launched-in-india-with-abs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Royal enfield classic 350 Redditch ABS भारत में लांच, कीमत 1.52 लाख रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal enfield classic 350 Redditch ABS भारत में लांच, कीमत 1.52 लाख रुपये
Fri, 28 Dec 2018 12:10 PM IST
भावना चौधरी
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Classic 350 Redditch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफिल्ड ने अपनी Classic 350 Redditch मॉडल को स्टैंडर्ड डुअल चैनल ABS के साथ लांच कर दिया है। इसके साथ ही Redditch अब और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई है। गौरतलब हो, सरकार ने अप्रैल 2019 से सभी बाइक्स में एबीएस या सीबीएस का होना अनिवार्य कर दिया है। जिसके चलते यह सेफ्टी फीचर्स दोपहियां वाहन की इंजन क्षमता के आधार पर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी ने क्लासिक 350 Redditch मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट Redditch रेड, Redditch ग्रीन और Redditch ब्लू पेश किए हैं, इस बाइक में 346 सीसी का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 19.8 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने इसी साल अगस्त में क्लासिक 350 सिग्नल्स एडिशन में एबीएस दिया था। इसके बाद क्लासिक 500, हिमालयन, थंडरबर्ड 350एक्स, थंडरबर्ड 500एक्स और बुलेट को एबीएस से लैस किया गया। जिसके बाद अब रेडिच सीरीज को इस फीचर से लैस किया गया।
विज्ञापन
बात करें कीमत की तो Classic 350 Redditch की कीमत 1.52 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। जो कि इसके नॉन-ABS वेरिएंट से करीब 6000 रुपये महंगी पडती है।