Royal Enfield ने बढ़ाई अपनी बाइक्स की कीमतें, जानें अब कितने चुकाने पड़ेंगे दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मोटरसाइकिल निर्माण कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बाइक्स की चाह रखने वालों के लिए कंपनी ने झटका दिया है। कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल बाइक बुलेट 350 KS (कीक स्टार्ट) और Bullet 350 ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) के दामों में करीब तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। बता दें कि कंपनी ने इन दोनों वेरियंट को छह रंगों में अगस्त 2019 में लॉन्च किया था।
पहले इतना था दाम
पहले बुलेट 350 KS का शोरूम प्राइज 1.12 लाख था, जबकि बुलेट 350 ES का प्राइज 1.27 लाख था। एक रिपोर्ट के अनुसार अब दोनों बाइक्स के दामों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं, बढ़ोतरी के बाद 350 KS का दाम बढ़कर 1.1 4 लाख, जबकि 350 ES की कीमतें 1.30 लाख रुपये हो गई हैं।
इन रंगों में है उपलब्ध
बुलेट 350 KS और बुलेट 350 ES में एक सिलेंडर, चार स्ट्रोक, दो स्पार्क, एयर कूल्ड 346 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 19.8 बीएचपी और 28 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। बुलेट 350 KS चार रंगों ब्लैक, सिल्वर, स्फेयर ब्लू और ऑनयेक्स में उपलब्ध है। वहीं, बुलेट 350 ES पांच रंगों जेट ब्लैक, रेगल रेड, रॉयल ब्लू, मैरुन ब्लू और सिल्वर कलर में आती है।
ये बाइक दे रहीं Royal Enfield को टक्कर
हाल ही में इटैलियन बाइक कंपनी Benelli ने रेट्रो-स्टाइल वाली अपनी पहली बाइक Imperiale 400 को भारत में उतारा था। माना जा रहा था कि इसका सीधा मुकाबला Jawa और Royal Enfield Classic 350 से होगा। Imperiale 400 वर्ष 1950 में बनाई गई बेनेली-मोटोबी रेंज से प्रेरित है।