अगर आप भी Renault की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका। कंपनी अपनी Duster, Kwid और Captur कारों पर तीन लाख तक का डिस्काउंट दे रही है। आइए जानें किस कार पर कितनी है छूट...
2 of 5
Renault Duster
- फोटो : Renault
Renault Duster
Renault Duster की चाहत रखने वालों की कमी नहीं है। Duster डीजल और पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसकी माइलेज 14 से 20 किमी प्रतिलीटर है। कंपनी Duster के कुछ स्टॉक पर 1.25 लाख रुपये की छूट दे रही है, जिसमें 10,000 का एडिशनल बोनस या 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है।
Renault Kwid
Renault kwid पांच सीटर हैचबैक कार है। इसमें 799 सीसी और 999 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी माइलेज 23.01 से लेकर 25.17 प्रतिलीटर है। कंपनी Kwid की कुछ सीमित स्टॉक पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। साथ ही कंपनी इस पर चार साल या एक लाख किमी की वारंटी भी दे रही है।
Renault Captur
Renault Captur डीजल और पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। Captur में 1461 सीसी का डीजल इंजन और 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है। कंपनी इस एसयूवी पर सबसे ज्यादा तीन लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है, जिसमें एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है।
5 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि ऑटो सेक्टर में मंदी के बावजूद अक्तूबर महीने में कारों की बिक्री खूब हुई है। इन बिक्री में टॉप तीन में Maruti की कारें हैं।